Get App

Market mood: टेक्निकल इंडीकेटर से मिल रहे निफ्टी फार्मा में मजबूत तेजी के संकेत, अगले हफ्ते इन 2 शेयरों में होगी बंपर कमाई

Stock markets: सुदीप शाह का मानना ​​है कि निफ्टी फार्मा इंडेक्स अगले कुछ कारोबारी सत्रों में ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दे सकता है। टेक्निकल इंडीकेटर से निफ्टी फार्मा में मजबूत तेजी के संकेत मिल रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2025 पर 11:56 AM
Market mood: टेक्निकल इंडीकेटर से मिल रहे निफ्टी फार्मा में मजबूत तेजी के संकेत, अगले हफ्ते इन 2 शेयरों में होगी बंपर कमाई
Chartist Talk : GRSE ने अक्टूबर की शुरुआत में ही 2,516-2,793 रुपये के कंसोलीडेशन रेंज को तोड़ दिया था। इस दौरान, बोलिंगर बैंड भी छोटा हो गया था। शेयर अंततः 11 नवंबर को इस दायरे से बाहर निकल गया है

Chartist Talk : एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि निफ्टी फार्मा इंडेक्स वीकली टाइम फ्रेम पर डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट देने के कगार पर है। मनीकंट्रोल को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि दूसरे टेक्निकल इंडीकेटर भी इंडेक्स में मजबूत तेजी का संकेत दे रहे हैं। अगले हफ़्ते के लिए उनकी एक्सिस बैंक और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स में दांव लगाने की सलाह है। उनका कहना है कि एक्सिस बैंक ने डेली चार्ट पर डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन के ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट दिया है जो तेज़ी का संकेत है। वहीं, गार्डन रीच ने 11 नवंबर को ₹2,516-2,793 के दायरे को तोड़ दिया और शुक्रवार को बढ़ते वॉल्यूम के साथ मज़बूत फॉलो-थ्रू मूव इसमें नए सिरे से खरीदारी आने की पुष्टि करता है।

निफ्टी फार्मा इंडेक्स तेजी के मूड में

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी फार्मा इंडेक्स वीकली स्केल पर डाउन वर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट देने के कगार पर है। वर्तमान में, इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है और ये एवरेज बढ़ भी रहे हैं। डेली आरएसआई ने डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिया है और यह 60 अंक से ऊपर कारोबार कर रहा है,जो मजबूत मोमेंटम का संकेत है। दूसरे टेक्निकल इंडीकेटर भी इंडेक्स में मजबूत तेजी का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में लगता है कि अगले कुछ कारोबारी सत्रों में इंडेक्स ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दे सकता है।

नए हफ्ते के लिए दो टॉप पिक्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें