Stock market : इक्विटी बाजार की हालिया तेजी में कई निवेशकों को अपने निवेश पर काफी अच्छा रिटर्न हासिल किया है। ऐसे में निवेशकों के सामने एक बड़ी दुविधा यह होती है कि उनका अच्छा समय कब तक जारी रहेगा। कुछ लोगों को ऐसा भी लग रहा होगा कि अब मुनाफ़ा बुक कर लेना चाहिए और बाजार में फिर से निवेश करने के लिए किसी अच्छे करेक्शन का इंतजार करना चाहिए। आइए देखें कि क्या बाजार के शिखर के करीब मुनाफावसूली करना और बाजार का वैल्यूएशन अनुकूल होने पर दोबारा निवेश करने का इंतजार करना सही होगा।
