बाजार US फेड पॉलिसी से पहले नर्वस नजर आ रहा है। बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गया। निफ्टी बैंक भी 44000 के नीचे पहुंच गया। लकिन मिडकैप संभलने की कोशिश करते हुए दिखे। ऐसे बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने पिडीलाइट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने आईटीसी में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रशांत सावंत ने रेलेटेल पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने गोकलदास एक्सपोर्ट्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Pidilite
सच्चितानंद उत्तेकर ने Pidilite के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 2700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 72.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 145 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 56 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
मानस जायसवाल ने ITC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि ITC में 447 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 454 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 443 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Railtel
प्रशांत सावंत ने Railtel पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Railtel में 133 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 144 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 126 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Gokaldas Exports
संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Gokaldas Exports का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Gokaldas Exports के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 487 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में 600 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )