Get App

US फेड पॉलिसी से पहले बाजार नर्वस, फिर भी एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए 4 स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Pidilite पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 2700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 72.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 145 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 56 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 14, 2023 पर 12:21 PM
US फेड पॉलिसी से पहले बाजार नर्वस, फिर भी एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए 4 स्टॉक्स में कराई खरीदारी
Gokaldas Exports पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से 487 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार US फेड पॉलिसी से पहले नर्वस नजर आ रहा है। बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गया। निफ्टी बैंक भी 44000 के नीचे पहुंच गया। लकिन मिडकैप संभलने की कोशिश करते हुए दिखे। ऐसे बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने पिडीलाइट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने आईटीसी में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रशांत सावंत ने रेलेटेल पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने गोकलदास एक्सपोर्ट्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Pidilite

सच्चितानंद उत्तेकर ने Pidilite के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 2700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 72.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 145 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 56 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः ITC

मानस जायसवाल ने ITC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि ITC में 447 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 454 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 443 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें