Get App

Market next week : RBI पॉलिसी के दिन बाजार में मुनाफावसूली,एक्सपर्ट्स से जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Experts views : वीकली आधार पर बाजार लगातार दूसरे हफ्ते हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ है। इस हफ्ते Sensex 0.46 फीसदी चढ़ा है। वहीं, Nifty 0.33 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। Nifty Bank 1.32 फीसदी और Midcap इंडेक्स 0.23 फीसदी तेजी लेकर बंद हुआ है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 07, 2025 पर 6:48 PM
Market next week : RBI पॉलिसी के दिन बाजार में मुनाफावसूली,एक्सपर्ट्स से जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल
रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा और इंडेक्स गिरावट को जारी रखते हुए थोड़ा नीचे बंद हुआ। अब जब अहम इवेंट पीछे छूट गए हैं तो आगे के संकेतों के लिए बाजार फिर से नतीजों पर फोकस करेगा

Stock market : RBI पॉलिसी के बाद आज बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक भी गिरावट के साथ बंद हुआ है। रियल्टी, ऑटो और फार्मा हल्की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल और मेटल शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स 198 प्वाइंट गिरकर 77,860 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 43 प्वाइंट गिरकर 23,560 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 223 प्वाइंट गिरकर 50,159 पर बंद हुआ। मिडकैप 108 प्वाइंट चढ़कर 53,609 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में गिरावट ही। वहीं,रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 87.43 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस हफ्ते कैसा रहा बाजार

वीकली आधार पर बाजार लगातार दूसरे हफ्ते हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ है। इस हफ्ते Sensex 0.46 फीसदी चढ़ा है। वहीं, Nifty 0.33 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। Nifty Bank 1.32 फीसदी और Midcap इंडेक्स 0.23 फीसदी तेजी लेकर बंद हुआ है। सेक्टोरल इडेक्सों की बात करें तो Nifty Pharma 3.48 फीसदी चढ़ा, Nifty Metal 3.46 फीसदी और Nifty IT 2.12 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए हैं। इसी तरह Nifty Pvt Bank 2.04 फीसद, Nifty Auto 0.66 फीसदी और Nifty Oil & Gas 0.58 फीसदी चढ़ा है। दूसरी तरफ Nifty FMCG 5.62 फीसदी, Nifty Realty 3.65 फीसदी, Nifty Energy 1.07 फीसदी और Nifty PSE 0.72 फीसदी गिरा है।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें