Get App

Market Next Week : लगातार दो हफ्तों की तेजी का सिलसिला टूटा, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Next Week : वीकली बेसिस पर देखें तो इस हफ्ते, BSE सेंसेक्स और निफ्टी की लगातार दो हफ्तों की तेजी का सिलसिला टूट गया। वीकली बेसिस पर इनमें 2 प्रतिशत और 2.35 प्रतिशत की गिरावट आई। इस हफ्ते, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट आई, जो अक्टूबर 2024 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 5:24 PM
Market Next Week : लगातार दो हफ्तों की तेजी का सिलसिला टूटा, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market Next week : तकनीकी रूप से वीकली चार्ट पर इंडेक्स ने एक लंबी 'बेयरिश कैंडल' बनाई है, जो मौजूदा स्तरों से और कमजोरी आने का संकेत देती है। ऐसे में लगता ​​है कि शॉर्ट टर्म में बाजार का आउटलुक कमजोर बना हुआ है

Market Next Week : शुक्रवार, 23 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजारों में लगातार चौथे सत्र में भी गिरावट जारी रही। लगभग सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के बीच निफ्टी 22,400 के स्तर से नीचे फिसल गया था, लेकिन बाद में संभलकर लगभग 22,600 के स्तर पर आ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 125.56 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,123.83 पर बंद हुआ। यह दिन के निचले स्तर से 670 अंक रिकवर हुआ। वहीं, निफ्टी इंडेक्स भी दिन के निचले स्तर से 228 अंक सुधरकर 22,600 पर बंद हुआ। इसमें 87.65 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

वीकली बेसिस पर देखें तो इस हफ्ते, BSE सेंसेक्स और निफ्टी की लगातार दो हफ्तों की तेजी का सिलसिला टूट गया। वीकली बेसिस पर इनमें 2 प्रतिशत और 2.35 प्रतिशत की गिरावट आई। इस हफ्ते, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट आई, जो अक्टूबर 2024 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जो फरवरी 2025 के बाद की सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट है।

अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

रेलिगेयर ब्रोकिंग के एसवीपी रिसर्च अजीत मिश्रा का कहना है कि शुक्रवार को बाजार दबाव में रहे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच, बाजार में लगातार चौथे सत्र में गिरावट देखने को मिली। हालांकि शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, बिकवाली का दबाव बढ़ने से बेंचमार्क इंडेक्स अपनी शुरुआती बढ़त गंवा बैठे। निफ्टी इंट्राडे में 22,400 के स्तर से नीचे आ गया, जो निवेशकों के बिगड़ते मूड का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें