Market next week : इन स्मॉलकैप शेयरों में दिखी 10-25% तक की गिरावट, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market next week :इस हफ्ते निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4 फीसदी, निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स 4 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 3 फीसदी, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2.7 फीसदी, निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.8 फीसदी, निफ्टी मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.5 फीसदी टूटकर बंद हुआ।

अपडेटेड Oct 18, 2025 पर 12:51 PM
Story continues below Advertisement
जीत मिश्रा ने कहा कि सोमवार को बाजार रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों के तिमाही नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे, जो आगे बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

17 अक्टूबर को खत्म हुए दूसरे सप्ताह में ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में जहां 0.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली वहीं लॉर्जकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। हालांकि मिडकैप इंडेक्स इस हफ्ते सपाट बंद हुआ। सप्ताह के दौरान, बीएसई सेंसेक्स 1451.37 अंक यानी 1.75 फीसदी की बढ़त के साथ 83,952.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 424.5 अंक यानी 1.67 फीसदी की बढ़त के साथ 25,709.85 के स्तर पर बंद हुआ।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो इस हफ्ते निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4 फीसदी, निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स 4 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 3 फीसदी, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2.7 फीसदी, निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.8 फीसदी, निफ्टी मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.5 फीसदी टूटकर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सप्ताह के आखिरी तीन सत्रों में शुद्ध खरीदार बने रहे, लेकिन पूरे सप्ताह उन्होंने 586.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 26वें सप्ताह भी अपनी खरीदारी जारी रखी और 28,044.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।


बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।Amal, Magellanic Cloud, VL E-Governance and IT Solutions, Lotus Chocolate Company, Dhunseri Ventures, Walchandnagar Industries 15-25 फीसदी गिरे। जबकि Share India Securities, Stallion India Fluorochemicals, GM Breweries, Tatva Chintan Pharma Chem, and MTAR Technologies 21-41 फीसदी बढ़े।

Untitled

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी के चार महीने के कंसोलीडेशन रेंज से ऊपर जाने के कारण निफ्टी को लेकर सेंटीमेंट अच्छा हो गया है। शुक्रवार को, लार्ज-कैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया और मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों को पीछे छोड़ दिया। ये एक क्लॉसिक बुल मार्केट की स्थिति है।

तकनीकी नजरिए से निफ्टी यहां से अच्छी बढ़त के लिए तैयार दिख रहा है। ऐसे में "गिरावट पर खरीदारी" की रणनीति कारगर साबित हो सकती है। निचले स्तर पर 25,500 के आसपास अच्छा सपोर्ट है। जबकि 25,850-26,000 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के SVP, रिचर्स अजीत मिश्रा ने कहा कि सोमवार को बाजार रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों के तिमाही नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे, जो आगे बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

टेक्निकली निफ्टी का मौजूदा रुख सकारात्मक बना हुआ है और इसका अगला टारगेट 26000 पर है, जो नए लाइफटाइम हाई दिखाएगा। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में आया हालिया करेक्शन को देखते हुए निवेशकों को सलाह होगी कि वह लंबी अवधि के लिए इंडेक्स के दिग्गज शेयरों और बड़े मिडकैप शेयरों पर फोकस करें।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी  का कहना है कि वीकली चार्ट पर निफ्टी ने एक लंबी तेजी वाली कैंडल बना जो 25500 के आसपास महत्वपूर्ण ट्रेंड लाइन रजिस्टेंस को पार कर गया। वीकली टाइमफ्रेम चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम का एक बुलिश पैटर्न बरकरार है। निफ्टी में 25500 पर इमीडिएट सपोर्ट बना हुआ है जबकि इसके लिए अगला टारगेट 26200 के आसपास नजर आ रहा है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।