Stock market : भारतीय इक्विटी इंडेक्स 5 मार्च को मजबूत नोट पर बंद हुए हैं। निफ्टी आज 22,300 से ऊपर पहुंच गया। आज की तेजी में लगातार 10 कारोबारी सत्रों की गिरावट का सिलसिला टूट गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 740.30 अंक या 1.01 फीसदी बढ़कर 73,730.23 पर और निफ्टी 254.65 अंक या 1.15 फीसदी बढ़कर 22,337.30 पर बंद हुआ है। आज लगभग 3116 शेयरों में तेजी आई, 734 शेयरों में गिरावट आई और 85 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
