Get App

Market outlook 2026 : भारतीय मार्केट पर AI बबल का असर संभव, IPO मार्केट में तेजी का दौर रह सकता है जारी

Market outlook 2026 : FIIs की बिकवाली को घरेलू निवेशकों ने संभाला है। साल 2025 में भारतीय मार्केट ने EM (इमर्जिंग मार्केट) को 27% अंडरपरफॉर्म किया है। EM के मुकाबले वैल्युएशन प्रीमियम 90% से घटकर 50% हो गया है। निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब, लेकिन बाजार का ब्रेथ कमजोर है। FPI की पोजीशन अभी भी लाइट है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 3:30 PM
Market outlook 2026 : भारतीय मार्केट पर AI बबल का असर संभव, IPO मार्केट में तेजी का दौर रह सकता है जारी
Market Outlook 2026 : पंकज टिबरेवाल का कहना है कि मिडकैप के नतीजे लार्जकैप से बेहतर हो सकते हैं। FY26 और FY27 में मिडकैप से अच्छे नतीजों की उम्मीद है

Market outlook 2026 : बाजार ने नए साल की शुरुआत पॉजिटिव नोट्स पर की है। उम्मीद है कि अब पिछले 18 महीने का अंडरपरफॉर्मेंस दूर होगा और बाजार ना सिर्फ नया हाई बनाएगा बल्कि रैली में मिड और स्मॉल कैप की भागीदारी भी बढ़ेगी। बजट,US के साथ पॉडिटिव ट्रेड डील,बैंकिंग रिफॉर्म,अच्छे नतीजों से बाजार की तेजी बढ़ सकती है। लिहाजा,इस बाजार में MF निवेशकों की क्या रणनीति होनी चाहिए, SIP बरकरार रखें या फिर उसे TOP UP करें? किन सेक्टर्स और थीम पर फोकस करना चाहिए? इन्हीं सब मुद्दों पर खास चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ IKIGAI Asset Manager के फाउंडर और CIO पंकज टिबरेवाल जुड़े हैं जो कि देश के टॉप फंड मैनेजर्स में गिने जाते हैं। मिडकैप फंड मैनेज करने का इनके पास लंबा अनुभव रहा है। इनकी लीडरशिप में कोटक MF का AUM कई गुना बढ़ा था। अब पंकज टिबरेवाल खुद की कंपनी चलाते हैं।

पंकज टिबरेवाल की राय के पहले बाजार पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि 2025 में निफ्टी ने 9.5 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, बैंक निफ्टी ने 16 फीसदी और निफ्टी मिडकैप ने 6 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप ने 6 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। 5 सालों से लगातार FIIs की बिकवाली का रिकॉर्ड बना है। FIIs की होल्डिंग अब रिकॉर्ड निचले स्तर पर है। 2024 में हुई 3.02 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली के मुकाबले 2025 में एफआईआई की तरफ से 3.06 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली हुई है।

कमोडिटी मार्केट की बात करें तो 2025 में सोने ने 65 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, चांदी ने 150 फीसदी और कॉपर ने 40 फीसदी रिटर्न दिया है।

2026 के बड़े ट्रिगर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें