Market outlook 2026 : Nifty 2026 में छू सकता है 30000 का लेवल, इन शेयरों में होगी बंपर कमाई

Market outlook 2026 : धर्मेश शाह ने कहा कि दिसंबर 2026 तक निफ्टी में 30000 का स्तर मुमकिन है। 2026 के लिए बजाज फिनसर्व का शेयर अच्छा लग रहा है। 3 साल लंबे कंसोलीडेशन के बाद ये शेयर तेजी के लिए तैयार है। अगले 1 साल में इस शेयर में 2400 रुपए का टारगेट हासिल हो सकता है

अपडेटेड Jan 01, 2026 पर 1:21 PM
Story continues below Advertisement
धर्मेश शाह को मीडियम टर्म के नजरिए से कैन फिन होम्स और एसआरएफ के शेयर भी अच्छे लग रहे हैं

2026 Market outlook : मार्केट टेक्निकल पर बात करते हुए ICICI Securities के धर्मेश शाह ( Dharmesh Shah) ने कहा कि बाजार पिछले कुछ महीनों से 25700 से लेकर 26200-26300 के बीच में एक मजबूत बेस बना रहा हैआने वाले दिनों में निफ्टी 26200 के बड़े रेजिस्टेंस को पार कर सकता हैआगे आने वाले कुछ ही दिनों में निफ्टी 26500 का लेवल पार कर सकता हैजनवरी में ही निफ्टी में 26700 का स्तर देखने को मिल सकता हैऐसे में अगर निफ्टी किसी गिरावट में 25500-25700 के आसपास आता है तो इस गिरावट में खरीदारी की सलाह होगी

2026 के आउटलुक पर बात करते हुए धर्मेश शाह ने कहा कि दिसंबर 2026 तक निफ्टी में 30000 का स्तर मुमकिन है। 2026 के लिए बजाज फिनसर्व का शेयर अच्छा लग रहा है। 3 साल लंबे कंसोलीडेशन के बाद ये शेयर तेजी के लिए तैयार हैअगले 1 साल में इस शेयर में 2400 रुपए का टारगेट हासिल हो सकता हैइसमें 1750 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी

Market outlook 2026 : मेटल जैसी थीम अब थोड़ी रिस्की, ऑटो नंबर्स देखें और ऑउटपरफॉर्म करने वालों में खरीदारी करें


इसके अलावा धर्मेश शाह को मीडियम टर्म के नजरिए से कैन फिन होम्स और एसआरएफ के शेयर भी अच्छे लग रहे हैंऑटो एंसिलरी में जमना ऑटो काफी अच्छा लग रहा हैइस स्टॉक में 152 रुपए के टारेगट हासिल हो सकता हैआईटी में एलटीआई माइंडट्री का शेयर भी अच्छा लग रहा है। इन शेयरों में 2026 में अच्छी कमाई हो सकती है

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैंवेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं हैयूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।