Market outlook 2026 : मेटल जैसी थीम अब थोड़ी रिस्की, ऑटो नंबर्स देखें और ऑउटपरफॉर्म करने वालों में खरीदारी करें

Market outlook 2026 : अनुज सिंघल की सलाह है कि साल के पहले दिन सबसे पहले अपनी गलतियों से बाहर हों। कसम लीजिये कि सिर्फ किसी के कहने से आप कोई शेयर नहीं लेगें। कोई भी ट्रेड या निवेश बिना स्टॉप लॉस के नहीं करेंगे। अपने विनर्स पर टिके रहेंगे और घाटे वालों शेयरों को हटाएंगे

अपडेटेड Jan 01, 2026 पर 11:55 AM
Story continues below Advertisement
मेटल जैसी थीम अब थोड़ी रिस्की है, हेज के साथ काम करें। ऑटो नंबर्स देखें और ऑउटपरफॉर्म करने वालों में खरीदारी करें। इस बाजार में आपको अच्छे शेयर महंगे मिलेंगे

Market outlook 2026 : दुनिया में नए साल का शानदार स्वागत किया है। लोगों ने जश्न और खुशी के साथ 2026 का वेलकम किया। ऐसे में बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि साल 2025 खराब नहीं था, लेकिन काफी थकाने वाला रहा। अगर आपने गलत शेयर लिया तो साल 2025 ने आपको सजा दी। 2025 में काफी पोर्टफोलियो 40-60% तक लुढ़क गए होंगे। लेकिन अगर आपने अच्छी थीम पकड़ी तो जबरदस्त पैसा बना है।

साल के पहले दिन सबसे पहले अपनी गलतियों से बाहर हों। कसम लीजिये कि सिर्फ किसी के कहने से आप कोई शेयर नहीं लेगेंकोई भी ट्रेड या निवेश बिना स्टॉप लॉस के नहीं करेंगे। अपने विनर्स पर टिके रहेंगे और घाटे वालों शेयरों को हटाएंगे। भारत ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा रखेंगे और SIP नहीं तोड़ेंगे। DIP और SIP का निवेश का सुनहरा मंत्र नहीं भूलेंगे।

साल बदला, क्या हालात बदलेंगे?

2025 में भारत के बाहर पैसा बना। FIIs की इतिहास में सबसे बड़ी बिकवाली देखने को मिली। 2024 की 3.02 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली के मुकाबले 3.06 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली हुई। 5 सालों से लगातार FIIs की बिकवाली का रिकॉर्ड रहा है। इन सबके बावजूद निफ्टी और बैंक निफ्टी ने पॉजिटिव रिटर्न दिए है। घरेलू निवेशकों ने पूरी तरह से बाजार को संभाला है। FIIs की होल्डिंग अब रिकॉर्ड low पर है। अगर FIIs की वापसी हुई तो बड़ा पॉजिटिव होगा। लेकिन हम ये मान कर चलेंगे कि अभी उनकी बिकवाली ही होगी।

बाजार : क्या हो रणनीति?


सबसे पही बात यह है कि बाजार खराब नहीं है। 2020-2024 का वक्त एक अपवाद था, नियम नहीं। शेयर बाजार में 80% वक्त 2025 जैसे ही होते हैं। मंदी के वक्त में अच्छे शेयर लेने पर ही पैसा बनता है। इस महीने अपना पूरा फोकस अर्निंग सीजन पर रखें। देखें कहां बेस इफेक्ट आपके फेवर में है। जहां अर्निंग में पुश मिले वहां खरीदारी और होल्ड करें। अगर अर्निंग सीजन अच्छा नहीं हुआ तो बाजार जोर से गिर सकता है। अब इस अर्निंग सीजन के अच्छे नहीं होने का कोई बहाना नहीं है।

मेटल जैसी थीम अब थोड़ी रिस्की है, हेज के साथ काम करें। ऑटो नंबर्स देखें और ऑउटपरफॉर्म करने वालों में खरीदारी करें। इस बाजार में आपको अच्छे शेयर महंगे मिलेंगे। सस्ते शेयर सस्ते मिलेंगे लेकिन एक बात याद रखियेगा। महंगा रोए एक बार, सस्ता रोए बार-बार

आज के लिए बाजार के संकेत

आज सभी ग्लोबल बाजार बंद, सिर्फ हम ट्रेडिंग करेंगेअमेरिका में कल काफी कम वॉल्यूम रहाSPX में 0.70% का दबाव दिखा, Nasdaq -0.76% फिसला थाचांदी की कीमतों में फिर दबाव बना हैकल ये 9% फिसली थीऑटो सेल्स के नतीजों पर आज फोकस रहेगाबाजार ने 4 दिन की गिरावट का सिलसिला कल तोड़ानिफ्टी कल 10 DEMA और 20 DEMA के ऊपर बंद हुआबैंक निफ्टी ने सीरीज low बचाकर low से दो दिन में 800 प्वाइंट की रैली दी है। इस बाजार की दिक्कत वैसे लार्ज कैप नहीं थे। दिक्कत मिड कैप और स्मॉल कैप में थी। कल बहुत दिनों के बाद अच्छा advance/decline देखने को मिला।

Stock market today : ऊपरी स्तरों से फिसला बाजार, जानिए किन शेयरों में बन सकता है पैसा

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।