Stock market today : ऊपरी स्तरों से फिसला बाजार, जानिए किन शेयरों में बन सकता है पैसा

Stock market today : IT और सरकारी बैंकों में निचले स्तरों से अच्छी खरीदारी आई है। साथ ही ऑयल एंड गैस, मेटल और चुनिंदा NBFCs में भी रौनक है। लेकिन कैपिटल मार्केट और डिफेंस शेयर कमजोर कारोबार कर रहे हैं। दोनों इंडेक्स करीब एक परसेंट नीचे हैं

अपडेटेड Jan 01, 2026 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement
दमदार ऑटो बिक्री से एस्कॉर्ट कुबोटा टॉप गियर में दिख रहा है। ये शेयर करीब 2 परसेंट मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। दिसंबर में कंपनी के टैक्टर बिक्री में करीब 39 फीसदी का उछाल देखने को मिला है

Stock market today : 2026 में बाजार की अच्छी शुरुआत हुई थी लेकिन 10.30 बजे के आसपास के आंकड़ों पर नजर डालें तो बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गया है। निफ्टी दिन के हाई से करीब 80 अंक गिरकर 26150 के नीचे आ गया है। वहीं बैंक निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव नजर आ रहे हैं। जियो के दमदार सब्सक्रिप्शन डाटा से रिलायंस की 2026 की शानदार शुरुआत हुई है। यह शेयर अपने शिखर पर महज 2 फीसदी दूर है। स्टॉक करीब 18 महीने बाद शिखर के पास पहुंचा है। इस साल के लिए जियो टेलिकॉम का IPO इसके लिए सबसे बड़ा ट्रिगर है।

IT और सरकारी बैंकों में निचले स्तरों से अच्छी खरीदारी आई है। साथ ही ऑयल एंड गैस, मेटल और चुनिंदा NBFCs में भी रौनक है। लेकिन कैपिटल मार्केट और डिफेंस शेयर कमजोर कारोबार कर रहे हैं। दोनों इंडेक्स करीब एक परसेंट नीचे हैं।

एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लगने की खबर से ITC का शेयर टूटा है। ये शेयर करीब 6 फीसदी गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। साथ ही गॉडफ्रे फिलिप्स करीब 10 फीसदी फिसला है। एक फरवरी से सिगरेट तंबाकू पर ड्यूटी लगेगी। वहीं दूसरे FMCG शेयरों में भी कमजोरी है। FMCG इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट नीचे है।

दमदार ऑटो बिक्री से एस्कॉर्ट कुबोटा टॉप गियर में दिख रहा है। ये शेयर करीब 2 परसेंट मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। दिसंबर में कंपनी के टैक्टर बिक्री में करीब 39 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वहीं कुल बिक्री 30% बढ़ने से VST टिलर्स का शेयर भी जोश में दिख रहा है। इसी तरह M&M के टोटल सेल में 25 फीसदी की बढ़ोतरी दिख रही है। ऑटो शेयरों में खरीदारी का मूड है

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर


बाजार पर एक्सपर्ट की राय

मेहता इक्विटीज के सीनियर वीपी (रिसर्च) प्रशांत तापसे का कहना है कि यह 2026 का पहला ट्रेडिंग दिन है। हालांकि किसी बड़े धमाके की उम्मीद नहीं है, लेकिन दलाल स्ट्रीट पर उम्मीद का माहौल रहने की संभावना है। निफ्टी ने 2025 को 10.51 फीसदी की तेज़ी के साथ समाप्त करने के बाद 2026 में एंट्री की है। यह लगातार 10वां साल है जब इसने पॉजिटिव रिटर्न दिया है और बैंक निफ्टी के साथ-साथ ऑल-टाइम हाई पर नज़र बनाए हुए है।

FOMO (बाजार में मौका चूकने का डर) ड्रिवन बार्गेन हंटिंग और वैल्यू बाइंग ट्रेडर की सोच पर हावी हैं। इससे बाजार को सपोर्ट मिल सकता है। दिसंबर के ऑटो सेल्स डेटा जारी होने और FII द्वारा 3,597.40 करोड़ रुपये की लगातार बिकवाली के बीच आज वोलैटिलिटी ज़्यादा रह सकती है।

स्टॉक की बात करें तो AGR राहत के बावजूद वोडाफोन आइडिया में तेज़ी से गिरावट आई, जबकि भारत फोर्ज को 1,661.9 करोड़ रुपये का डिफेंस ऑर्डर मिलने से फायदा हुआ। निफ्टी और बैंक निफ्टी पर हमारा नज़रिया पॉजिटिव बना हुआ हैगिरावट आने पर TVS मोटर्स, M&M और GMR एयरपोर्ट्स जैसे शेयरों में खरीदारी के मौके मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।