Get App

MARKET OUTLOOK 2026 : हाई PE और लो ग्रोथ वाली कंपनियों को पोर्टफोलियो से निकालें, टेलीकॉम में 20-25% रिटर्न संभव

MARKET OUTLOOK 2026 : अजय श्रीवास्तव की राय है कि 2026 में बिल्कुल चुनिंदा शेयर पर ही फोकस करें। फंड का एक तिहाई ही घरेलू इक्विटी में निवेश करें। जबकि फंड का एक तिहाई गोल्ड-सिल्वर में निवेश करें। अजय श्रीवास्तव की राय है कि 2026 में टेलीकॉम में 20-25 फीसदी रिटर्न संभव है। गोल्ड NBFCs में भी अच्छे रिटर्न की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 12:24 PM
MARKET OUTLOOK 2026 : हाई PE और लो ग्रोथ वाली कंपनियों को पोर्टफोलियो से निकालें, टेलीकॉम में 20-25% रिटर्न संभव
2026 Market Outlook : अजय श्रीवास्तव को 2026 के लिए हॉस्पिटल सेक्टर भी बेहतर लग रहा है। उनकी वैल्यूएशन को लेकर सतर्क रहने की सलाह है

MARKET OUTLOOK 2026 : बाजार की आगे संभावनाओं पर बात करते हुए डाइमेंशन कॉर्पोरेट फाइनेंस सर्विसेज (Dimensions Corporate Finance Services) के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि रुपए में कमजोरी जारी रहेगी। 2026 में भी रुपए में 4-5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर और भारत में मेटल को करेंसी में कमजोरी का फायदा मिल सकता है। भारत में गोल्ड एलोकेशन काफी कम है। ऐसे में हमें 2026 में इक्विटी से पैसा निकल कर गोल्ड और सिल्वर में जाता दिख सकता है। इन सब बातों के ध्यान में रखते हुए 2026 में हमें बहुत ही चुनिंदा और अच्छा पेडिग्री वाले शेयरों पर ही फोकस करना चाहिए।

अजय श्रीवास्तव की राय है कि 2026 में बिल्कुल चुनिंदा शेयर पर ही फोकस करें। फंड का एक तिहाई ही घरेलू इक्विटी में निवेश करें। जबकि फंड का एक तिहाई गोल्ड-सिल्वर में निवेश करें। अजय श्रीवास्तव की राय है कि 2026 में टेलीकॉम में 20-25 फीसदी रिटर्न संभव है। गोल्ड NBFCs में भी अच्छे रिटर्न की उम्मीद है।

अजय श्रीवास्तव को 2026 के लिए हॉस्पिटल सेक्टर भी बेहतर लग रहा है। उनकी वैल्यूएशन को लेकर सतर्क रहने की सलाह है। 70-80 PE वाली रिटेल कंपनियों से दूर रहें। हाई PE और लो ग्रोथ वाली कंपनियों को पोर्टफोलियो से निकाल दें।

उन्होंने आगे कहा कि IT कंपनियों का मैनेजमेंट बदलेगा तभी निवेश करेंगे। विदेशी IT कंपनियों में निवेश करना ज्यादा अच्छी रणनीति है। न्यू एज शेयरों की सप्लाई ज्यादा है। 2026 में भी रुपये में कमजोरी कायम रह सकती है। हॉस्पिटल सेक्टर में धीरे-धीरे निवेश करें। CDMO शेयर निवेश के लिहाज से अच्छे लग रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें