Market Outlook : दलाल स्ट्रीट पर तेजी का दौर रहा जारी, जानिए 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग में कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market Outlook :जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों ने ग्लोबल गिरावट को धता बताते हुए अपनी तेजी का सिलसिला जारी रखा। विदेशी बाजारों में मची उथल-पुथल के बीच,निवेशकों ने घरेलू बाजार को एक सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया। वॉल स्ट्रीट पर टेक शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली
Market Outlook : ट्रेंड के मुताबिक ट्रेड करने वाले लोगों के लिए अब 24700/80500 स्तर एक अहम सपोर्ट ज़ोन का काम करेगा। जब तक बाजार इस स्तर के ऊपर ट्रेड करता है,तब तक तेजी का माहौल बने रहने की संभावना है
Market Outlook : दलाल स्ट्रीट पर तेजी का दौर जारी है। सेंसेक्स आज 1,718 अंक उछला है, और निफ्टी ने फिर से 25,000 का स्तर हासिल कर लिया है। 6 नवंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स लगातार सातवें सेशन में तेजी लेकर बंद हुए। निफ्टी आज 24,900 के स्तर के ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 1,718.01 अंक या 2.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,028.02 पर और निफ्टी 493.75 अंक या 2.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,030.35 पर सेटल हुआ। आज लगभग 1681 शेयरों में तेजी आई, 2400 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाले शेयरों में ICICI बैंक, M&M, HDFC बैंक, टाइटन कंपनी और एक्सिस बैंक शामिल रहे। जबकि गिरावट वाले शेयरों में आयशर मोटर्स, पावर ग्रिड कॉर्प, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अडानी एंटरप्राइजेज और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स शामिल रहे।
सेक्टरों की बात करें तो एनर्जी,मीडिया और रियल्टी सेक्टर में 0.9-1.5% की गिरावट आई। जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल, निफ्टी बैंक, फार्मा और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 1-3% की तेजी रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे इसकी लगातार 4 दिनों की तेजी का सिलसिला टूट गया।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों ने ग्लोबल गिरावट को धता बताते हुए अपनी तेजी का सिलसिला जारी रखा। विदेशी बाजारों में मची उथल-पुथल के बीच,निवेशकों ने घरेलू बाजार को एक सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया। वॉल स्ट्रीट पर टेक शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। निवेशकों को डर है कि डेमोक्रेट्स के सत्ता में आने से कड़े नियम लागू हो सकते हैं। इस दौरान बड़े निजी बैंक सबसे ज्यादा फायदे में रहे। उनकी मजबूत लिक्विडिटी और आकर्षक वैल्यूएशन ने उन्हें निवेशकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बना दिया।
कच्चे तेल की कीमतों में वीकली गिरावट,अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी और रुपये में मजबूती ने भारतीय बाजार के आकर्षण को और बढ़ा दिया। चूंकि यूएस फेड के अधिकारी अभी भी ब्याज दरों में और बढ़ोतरी के संकेत दे रहे हैं,इसलिए आज आने वाली अमेरिकी जॉब्स रिपोर्ट पर सबकी नजरें टिकी होंगी। बहरहाल, जैसे-जैसे संवत 2082 समापन की ओर बढ़ रहा है और बाजार नए संवत में प्रवेश कर रहा है, विदेशी निवेश , कच्चे तेल की कीमतें और मुद्रा की चाल तीनों ही अच्छे संकेत दे रहे हैं।
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि शुक्रवार को निफ्टी ने लगातार सातवें सत्र में अपनी तेजी जारी रखी और 493 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट पर एक लंबी 'बुल कैंडल' बनी है, जो 'चेंज इन पोलैरिटी' के सिद्धांत के मुताबिक 24,700-24,800 के अहम रेजिस्टेंस स्तर से एक निर्णायक ब्रेकआउट का संकेत देती है। वीकली बेसिस पर निफ्टी लगभग 1977 अंकों यानी 8.58 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ बंद हुआ। पिछले पांच सालों में वीकली चार्ट पर निफ्टी का यह एक बेहतरीन प्रदर्शन है। अभी रविवार, 8 नवंबर को 'मुहूर्त ट्रेडिंग' का एक छोटा सत्र होना बाकी है। निफ्टी का बड़ा रुझान पॉजिटिव बना हुआ है। यहां से और तेजी आने पर, निकट टर्म में 25,500 के टारगेट हासिल हो सकते हैं। फिलहाल,24,750 के स्तर पर सबसे नजदीकी सपोर्ट मौजूद है।
कोटक नियो के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि बेंचमार्क इंडेक्सों में तेजी जारी रही। निफ्टी 494 अंक ऊपर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में 1718 अंकों की बढ़त रही। सेक्टर्स की बात करें तो प्राइवेट बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा,यानी 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। जबकि मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरावट के साथ 1.47 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।
तकनीकी रूप से देखें तो सुबह इंट्राडे में आई गिरावट के बाद बाजार ने 24400/79000 के स्तर के पास सपोर्ट लिया और तेजी से वापसी की। इस रिवर्सल के बाद पूरे दिन तेजी का रुझान रहा डेली चार्ट्स पर 'बुलिश कैंडल' और इंट्राडे चार्ट्स पर 'अपट्रेंड जारी रहने' के संकेत यह बताते हैं कि मौजूदा स्तरों से बाजार में और तेजी आ सकती है।
ट्रेंड के मुताबिक ट्रेड करने वाले लोगों के लिए अब 24700/80500 स्तर एक अहम सपोर्ट ज़ोन का काम करेगा। जब तक बाजार इस स्तर के ऊपर ट्रेड करता है,तब तक तेजी का माहौल बने रहने की संभावना है। ऊपर की तरफ, यह तेजी 25200-25300/81500-81800 के स्तर तक जारी रह सकती है। दूसरी ओर 4700/80500 के स्तर के नीचे जाने पर ह अपट्रेंड कमजोर पड़ सकता है। इस स्तर के नीचे जाने पर ट्रेडर 'लॉन्ग' पोजीशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।