बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23900 के करीब पहुंचा। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी ADVANCE DECLINE बिगड़ा। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने बाजार को "हॉरर शो" कह कर संबोधित किया है। उनका कहना है कि निफ्टी दो दिनों के निचले स्तर पर फिसला है। बैंक निफ्टी में जिस तरह से कमजोरी बढ़ी है वह एक इंडिकेशन दे रहा है कि बाजार में कोई भी तेजी टिकने के मूड में नहीं है।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि मिडकैप भी अच्छी शुरुआत के बाद तेजी से फिसले है। सुबह Advance decline 2:1 था, अब 1:2 पर है। HDFC बैंक ने गिरावट बढ़ाई है और इस गिरावट में SBI भी शामिल है।
बता दें कि आज बैंक निफ्टी 600 प्वाइंट गिरा। HDFC बैंक और SBI ने गिरावट को लीड करने का काम किया। दोनों शेयर 2-3 परसेंट तक लुढ़के है। कोटक और एक्सिस जैसे प्राइवेट बैंकों के साथ- साथ PSU बैंकों में भी दबाव देखने को मिला।
निफ्टी पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने आगे कहा कि निफ्टी में अंतिम उम्मीद हाल का निचला स्तर 23,800 के ठीक ऊपर है। अगर 23,800 टूटा तो 200 DMA 23,500 का स्तर संभव है। अभी अगर गिरावट 23,500 पर भी रुक जाए तो Bulls खुश होंगे। निफ्टी का 10% करेक्शन 23,650 पर पूरा होगा।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी की आज की गिरावट डराने वाली है। बैंक निफ्टी को 50,200-50,400 जरूर बचाना चाहिए। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि इक्विटी मार्केट में बीच-बीच में करेक्शन आना जरुरी है। बाजार नए हाई से 9 फीसदी गिरा है जिससे घबराने की जरुरत नहीं है।
13 नवंबर के लिए बाजार में क्या बनाए निवेश रणनीति
उन्होंने बाजार पर अपना नजरिया रखते हुए कहा कि गिरते बाजार में आगे बढ़कर खरीदारी ना करें। निफ्टी और बैंक निफ्टी की क्लोज काफी खराब है। लेकिन शॉर्ट ट्रेड कल के लिए कैरी ना करें। बाजार आपको इंट्राडे में रोज मौके दे रहा है। अब 200 DMA की संभावना बढ़ गई है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।