Market Outlook: सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 11 अगस्त को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

Market Outlook : सुदीप शाह का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए 24750-24800 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस बना रहेगा। अगर निफ्टी लगातार 24800 के ऊपर बना रहता है तो यह 24950 और उसके बाद 25100 के लेवल तक और ऊपर जा सकता है। नीचे की तरफ,24450-24420 का जोन इसके लिए तत्काल सपोर्ट का काम करेगा

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 4:21 PM
Market Outlook:LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि आज दिन भर निफ्टी एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव करता रहा। इसका नियर से शॉर्ट टर्म ट्रेंड साइडवेज से पॉजिटिव बना हुआ है

Market Outlook : 10 अगस्त को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स बिना किसी बड़े बदलाव के सपाट बंद हुए हैं। सेंसेक्स आज 43.27 अंक या 0.06% बढ़कर 78,542.44 पर और निफ्टी 13.15 अंक या 0.05% बढ़कर 24,583.80 पर बंद हुआ है। लगभग 2103 शेयरों में बढ़त हुई,2107 शेयरों में गिरावट आई और 184 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी50 में टाइटन कंपनी 3%,टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 2.4%, बजाज फाइनेंस 2.2%, श्रीराम फाइनेंस 2% और ग्रासिम 1.7% चढ़े। गिरने वाले शेयरों में SBI 2.39%,ITC 1.2%, एटरनल 1.5%, डॉ. रेड्डीज़ लैब्स 1.13% और TCS 1% नीचे बंद हुए।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी रियल्टी में 1.3%, कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में 0.4% और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.5% की बढ़त देखने को मिली। जबकि निफ्टी PSU बैंक 1.6%, निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.3% और निफ्टी इंफ्रा 0.4% गिरे। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.6% की बढ़त हुई और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3% नीचे आया।

निफ्टी व्यू


SBI सिक्योरिटीज में हेड टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए 24750-24800 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस बना रहेगा। अगर निफ्टी लगातार 24800 के ऊपर बना रहता है तो यह 24950 और उसके बाद 25100 के लेवल तक और ऊपर जा सकता है। नीचे की तरफ,24450-24420 का जोन इसके लिए तत्काल सपोर्ट का काम करेगा।

LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि आज दिन भर निफ्टी एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव करता रहा। इसका नियर से शॉर्ट टर्म ट्रेंड साइडवेज से पॉजिटिव बना हुआ है,क्योंकि यह इंडेक्स अपने अहम शॉर्ट-टर्म 50EMA के ऊपर बना हुआ है। डेली RSI बुलिश क्रॉसओवर में बना हुआ है। 24,650 का लेवल एक अहम रेजिस्टेंस बना हुआ है। इस स्तर के ऊपर की मजबूत चाल बाजार में तेजी ला सकती है। निचले स्तर पर इसके लिए 24,500 पर सपोर्ट है। जिसके नीचे जाने पर कमजोरी बढ़ सकती है। तब तक,हमों सीमित दायरे में सुस्त कारोबार होता हुआ दिख सकता है।

कोटक सिक्योरिटीज में इक्विटी रिसर्च के हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि डेली चार्ट पर स्मॉल कैंडल और इंट्राडे चार्ट पर बिना किसी खास दिशा वाली एक्टिविटी,बुल्स और बेयर्स के बीच दुविधा का संकेत है। 24,650 और 24,700 तत्काल ब्रेकआउट लेवल का काम करेंगे। इनके ऊपर जाने पर मार्केट में 24,800–24,850 तक की रैली आ सकती है। दूसरी ओर 24,500 के नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। इसके नीचे जाने पर मार्केट 24,400–24,350 के लेवल को फिर से टेस्ट कर सकता है।

Top Stock Picks : निफ्टी में जल्द ही 25000 के टारगेट मुमकिन,मेटल और फाइनेंशियल सेक्टर के इन दो शेयरों में दिख रहा दम

बैंक निफ्टी व्यू

सुदीप शाह का कहना है कि पिछले चार ट्रेडिंग सेशन से बैंक निफ्टी एक ही दायरे में बना हुआ है। यह 621 अंकों के छोटे दायरे में ऊपर-नीचे हो रहा है और ऐसी कैंडलस्टिक्स बना रहा है जिनसे किसी साफ दिशा का पता नहीं चलता। ज्यादा उतार-चढ़ाव न होने के बावजूद,इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है,जो बताता है कि बड़ा ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है। इसके अलावा,मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर भी ज्यादातर न्यूट्रल हैं,जिससे संकेत मिलता है कि निकट भविष्य में भी एक सीमित दायरे में ही ट्रेडिंग होती रहेगी।

टेक्निकल नजरिए से देखें तो 58000-58100 का जोन बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। अगर यह मजबूती से 58100 के ऊपर निकलता है तो मौजूदा तेजी का ट्रेंड फिर से शुरू हो सकता है और शॉर्ट टर्म में 58600 और उसके बाद 59200 तक नई रैली के लिए संभावना बन सकती है

नीचे की तरफ 57100-57000 के आसपास स्थित 50-डे EMA मज़बूत सपोर्ट का काम कर सकता है। जब तक इंडेक्स इस सपोर्ट लेवल से ऊपर बना रहता है,तब तक कंसोलिडेशन के बावजूद तेजी का बड़ा स्ट्रक्चर बना रहने की संभावना है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।