Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 17 जून को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

Market Outlook : निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त HCL टेक्नोलॉजीज,टाटा कंज्यूमर,HUL,बजाज फिनसर्व और NTPC के शेयरों में रही। जबकि गिरावट वाले शेयरों में हिंडाल्को,JSW स्टील,HDFC लाइफ,आयशर मोटर्स और अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल रहे

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 4:39 PM
Market Outlook : एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि आगे 24080-24100 का जोन निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है

Market Outlook : 16 जून को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी 24,000 के स्तर के करीब घूमता रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 544.15 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 76,808.48 पर और निफ्टी 135.25 अंक या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 23,989.15 पर बंद हुआ। लगभग 2275 शेयरों में बढ़त देखने को मिली 1795 शेयरों में गिरावट आई और 151 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त HCL टेक्नोलॉजीज,टाटा कंज्यूमर,HUL,बजाज फिनसर्व और NTPC के शेयरों में रही। जबकि गिरावट वाले शेयरों में हिंडाल्को,JSW स्टील,HDFC लाइफ,आयशर मोटर्स और अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल रहे।

ऑटो,फार्मा,PSU बैंक और मेटल सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,एनर्जी, मीडिया,FMCG और रियल्टी सेक्टर में 1-2 प्रतिशत की बढ़त रही। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।आज मंगलवार को भारतीय रुपया 15 पैसे बढ़कर 94.56 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 94.71 पर बंद हुआ था।


बुनियादी तौर पर बाजार का मूड अच्छा रहा। US-ईरान शांति समझौते से भू-राजनीतिक तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतें गिरीं, जिससे भारत का मैक्रो-इकोनॉमिक आउटलुक बेहतर हुआ। तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई की चिंताएं कम हुई है। इससे करेंसी में स्थिरता आई है और कई सेक्टर में कंपनियों की कमाई बढ़ने की उम्मीदें भी बेहतर हुईं।

अच्छे ग्लोबल संकेतों,IT और कंज्यूमर सेंट्रिक शेयरों में खरीदारी और निवेशकों का भरोसा बढ़ने से भी बाजार के मूड में सुधार हुआ। हालांकि,निफ्टी को 24,000 के लेवल के आसपास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा,जिससे कुछ प्रॉफिट बुकिंग हुई और बढ़त की रफ़्तार धीमी पड़ गई। इस रुकावट के बावजूद, व्यापक भागीदारी और जोखिम उठाने के लिए अनुकूल होते माहौल ने बेंचमार्क इंडेक्स को अपनी मजबूती बनाए रखने और सेशन को बढ़त के साथ बंद करने में मदद की।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि अच्छी शुरुआत के बाद,इंडेक्स पूरे दिन मजबूत बना रहा। ऑवर्ली चार्ट पर निफ्टी 20 EMA के ऊपर बना हुआ है,जो शॉर्ट-टर्म में पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत है। कुल मिलाकर,NSE ऑप्शंस की वीकली एक्सपायरी के दौरान इंडेक्स एक दायरे में ही रहा। निकट भविष्य के लिए सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है। हालांकि,ऊपर की ओर बढ़त सीमित रह सकती है और कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 24,070–24,200 के दायरे में तत्काल रेजिस्टेंस है,जहां निफ्टी को बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ सकता है। निचले स्तर पर,23,900 पर तत्काल सपोर्ट है और उसके बाद 23,700 पर अगला बड़ा सपोर्ट है।

कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्स में तेजी का रुख बना रहा। निफ्टी 135 अंक ऊपर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में 544 अंकों की बढ़त रही। सेक्टर के हिसाब से देखें तो रियल्टी और IT इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। रियल्टी में 2 फीसदी और IT में 1.75% की बढ़त हुई। वहीं मेटल इंडेक्स में भारी गिरावट आई और यह 1.48% से ज्यादा नीचे आ गया।

टेक्निकल नज़रिए से देखें तो सुस्त शुरुआत के बाद बाजार में पूरे दिन तेजी का रुख बना रहा। निफ्टी ने एक छोटी बुलिश कैंडल बनाई है और इंट्राडे चार्ट पर'हायर बॉटम'का पैटर्न भी बनाए रखा है। यह मौजूदा स्तरों से और तेजी आने की ओर इशारा करता है।

श्रीकांत चौहान का मानना ​​है कि इंट्राडे मार्केट का ट्रेंड अभी भी अच्छा है। लेकिन नई रैली तभी देखने को मिल सकती है जब निफ्टी 24,000 का स्तर पार कर जाए। इस बाधा के पार होने के बाद निफ्टी में 24,100–24,200 का लेवल देखने को मिल सकता है। दूसरी ओर,डे ट्रेडर्स के लिए निफ्टी में 23,850 पर पहला सपोर्ट होगा। वहीं, 23,800 पर अगला बड़ा सपोर्ट होगा। 23,800 के नीचे जाने पर अपट्रेंड कमजोर पड़ सकता है। अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे गिरता है तो ट्रेडर्स अपनी लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं।

एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि आगे 24080-24100 का जोन इंडेक्स के लिए तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स लगातार 24100 के लेवल के ऊपर बना रहता है तो नई खरीदारी शुरू हो सकती है,जिससे शॉर्ट टर्म में 24250 और उसके बाद 24400 तक की तेजी आ सकती है। नीचे की तरफ,23900-23880 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया बना हुआ है।

बैंक निफ्टी व्यू

सुदीप शाह का कहना है कि मंगलवार को बैंकिंग बेंचमार्क इंडेक्स,बैंक निफ्टी,323 अंको की सीमित रेंज में ट्रेड हुआ,जो फरवरी 2026 के बाद से सबसे छोटी डेली रेंज थी। डेली स्केल पर,इसने दोनों तरफ शैडो वाली एक छोटी बॉडी वाली कैंडल बनाई है,जो अनिश्चितता दिखाती है। हालांकि,अभी इंडेक्स अपने शॉर्ट और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। डेली RSI 60 के मार्क से ऊपर है और बढ़ रहा है।

आगे 57700-57800 का जोन इंडेक्स के लिए तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स मजबूती के साथ 57800 के ऊपर से जाता है तो इससे नई खरीदारी शुरू हो सकती है। जिससे शॉर्ट टर्म में 58500 के लेवल तक ऊपर की ओर रैली का रास्ता बन सकता है। दूसरी ओर 56800-56700 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया बना हुआ है और पॉज़िटिव रुख बनाए रखने के लिए इस रेंज के ऊपर बने रहना जरूरी होगा।

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।