Stock market : भारतीय बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल निफ्टी 471.55 अंक यानी 2.07 फीसदी की बढ़त के साथ 23,300 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 1539.01 अंक यानी 2.05 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबर कर रहा है। बैंक निफ्टी 2.65 फीसदी की तेजी के साथ 52,356 के आसपास दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में भी 2 फीसदी की बढ़त दिख रही है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 15 फीसदी टूटा है। ऐसे में बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए नेपियन कैपिटल ( Nepean Capital) के को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर (Co-Founder & Managing partner) गौतम त्रिवेदी ने कहा कि टैरिफ वॉर का भारत को फायदा मिल सकता है। गौतम को फाइनेंशियल इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। इन्होंने Goldman Sachs INDIA , DSP Merrill Lynch और CLSA Asia जैसी संस्थाओं के साथ भी काम किया है।
