Market outlook : भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूती के साथ हुए बंद, जानिए 24 सितंबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Market outlook : टेक्निकल तौर पर बाजार की अच्छी शुरुआत के बाद पूरे दिन सीमित दायरे में कारोबार हुआ। इसके अलावा, डेली चार्ट पर एक छोटी बुलिश कैंडल बनी है और इंट्राडे में बाजार एक दायरे में बना रहा

अपडेटेड Sep 23, 2026 पर 4:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market outlook : निफ्टी के लिए 23,500 का लेवल एक अहम रेजिस्टेंस बना हुआ है। अगर इस जोन के ऊपर टिकाऊ और साफ ब्रेकआउट होता है तो इससे शॉर्ट-टर्म टेक्निकल स्ट्रक्चर बेहतर हो सकता है

Market outlook : 23 सितंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए और निफ्टी 23,400 के ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 प्रतिशत बढ़कर 74,828.25 पर और निफ्टी 117.80 अंक या 0.50 प्रतिशत बढ़कर 23,446.80 पर बंद हुआ। लगभग 2674 शेयरों में बढ़त हुई, 1531 शेयरों में गिरावट आई और 169 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयरों में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़, JSW स्टील और अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल रहे। जबकि गिरने वाले शेयरों में कोल इंडिया, HCL टेक्नोलॉजीज़, टाइटन कंपनी, TCS और इंफोसिस शामिल रहे।

सेक्टर के हिसाब से मेटल में सबसे ज़्यादा 2.4 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि टेलीकॉम, PSU बैंक, रियल्टी और FMCG में 1 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त देखी गई। IT में 0.8 प्रतिशत और मीडिया में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई। स्मॉलकैप में 0.9 प्रतिशत और मिडकैप में 0.7 प्रतिशत की बढ़त हुई।


निफ्टी टेक्निकल व्यू

कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च, श्रीकांत चौहान ने कहा कि आज बेंचमार्क इंडेक्स में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। निफ्टी 118 अंक ऊपर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में 299 अंकों की बढ़त रही।

टेक्निकल तौर पर बाजार की अच्छी शुरुआत के बाद पूरे दिन सीमित दायरे में कारोबार हुआ। इसके अलावा, डेली चार्ट पर एक छोटी बुलिश कैंडल बनी है और इंट्राडे में बाजार एक दायरे में बना रहा।

श्रीकांत चौहान का मानना ​​है कि बाजार का मौजूदा मिजाज किसी खास दिशा में नहीं है। शायद ट्रेडर्स किसी भी तरफ ब्रेकआउट का इंतजार कर रहे हैं। निफ्टी को लिए ऊपरी स्तर पर, 23,500 का लेवल अहम रेजिस्टेंस ज़ोन बना हुआ है। 23,500 के ऊपर जाने पर निफ्टी 23,600-23,650 तक जा सकता है। दूसरी ओर 23,300 के नीचे बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। इस स्तर के नीचे निफ्टी 23,200-23,150 तक गिर सकता है।

एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने कहा कि निफ्टी 50 अपने पिछले बंद भाव से थोड़ा ऊपर, 23,352 के लेवल के पास खुला और पिछले सेशन की रेंज में ही ट्रेड करता रहा, जिससे पता चलता है कि इसमें कोई मज़बूत डायरेक्शनल मूव नहीं है। इंडेक्स अभी भी सतर्कता वाले दौर में है और ऊपरी लेवल पर टिकाऊ खरीदारी अभी शुरू नहीं हुई है।

निफ्टी के लिए 23,500 का लेवल एक अहम रेजिस्टेंस बना हुआ है। अगर इस जोन के ऊपर टिकाऊ और साफ ब्रेकआउट होता है तो इससे शॉर्ट-टर्म टेक्निकल स्ट्रक्चर बेहतर हो सकता है और 23,600 के लेवल की ओर रिकवरी में मदद मिल सकती है।

नीचे की तरफ 23,300 का जोन तत्काल सपोर्ट बना हुआ है और उसके बाद 23,200–23,100 का ज़ोन बड़ा सपोर्ट है। मोमेंटम में धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है, RSI ऊपर की ओर बढ़ रहा है और 38 के आसपास बना हुआ है। हालांकि, यह अभी भी कमज़ोर स्थिति में है, जिससे पता चलता है कि रिकवरी अभी बन रही है और इसकी पुष्टि के लिए और ज्यादा खरीदारी आने की जरूरत है।

बैंक निफ्टी टेक्निकल व्यू

LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा ने कहा कि बैंक निफ्टी अभी 56,000–56,600 की रेंज में कंसोलिडेट हो रहा है और 56,550 के आस-पास अपने 100-DMA के करीब ट्रेड कर रहा है। हालांकि, इंडेक्स को 56,850 के पास तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है, जहां 20-DMA है। उसके बाद 57,000–57,200 के जोन में बड़ा रेजिस्टेंस है।

RSI बुलिश क्रॉसओवर में आ गया है, जो बेहतर मोमेंटम का संकेत है। डेरिवेटिव्स के आंकड़ों पर नजर डालें 0.90 का PCR न्यूट्रल सेंटीमेंट दिखाता है, जबकि 56,000 पर मज़बूत पुट राइटिंग और 57,000 पर कॉल राइटिंग अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस का संकेत देती है। 56,600 के ऊपर बने रहने से 57,000–57,200 की ओर मोमेंटम मज़बूत हो सकता है।

 

Ola Electric Share Price : टॉप गियर में ओला इलेक्ट्रिक, 10% तक उछला शेयर, जानिए क्या हैं इस तेजी के ट्रिगर्स

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।