Get App

बाजार पर नजरिया पॉजिटिव, अनुज सिंघल से जानें आज इंडेक्स में कहां होगी कमाई

कुछ समय के लिए बैंक निफ्टी से बचे। इंडेक्स के बजाए INDIVIDUAL शेयरों पर फोकस करें। जब तक ICICI बैंक और HDFC बैंक स्थिर नहीं होते, बैंक निफ्टी से बचें। ट्रेंड मजबूत है लेकिन शिखर पर मुनाफावसूली हुई है ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2025 पर 9:00 AM
बाजार पर नजरिया पॉजिटिव, अनुज सिंघल से जानें आज इंडेक्स में कहां होगी कमाई
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि गिफ्ट निफ्टी की चाल से अलग ओपनिंग हुई। कल हमने साफ कहा था कि गिफ्ट निफ्टी गलत पड़ सकता है। अगर सही ही पड़ता तो खुलते ही मुनाफावसूली की राय थी।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि गिफ्ट निफ्टी की चाल से अलग ओपनिंग हुई। कल हमने साफ कहा था कि गिफ्ट निफ्टी गलत पड़ सकता है। अगर सही ही पड़ता तो खुलते ही मुनाफावसूली की राय थी। बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार, निफ्टी में लंबी अवधि का लक्ष्य 30,000 अंक है। यह एक दिन का नहीं बल्कि एक साल का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जब अधिकांश एनालिसिस मंदी की बात कर रहे थे, तब भी उनका निफ्टी पर सकारात्मक रुख था।

हमने बाजार पर पॉजिटिव नजरिया तब रखा था जब सभी मंदी में थे और कल भी FIIs की भारी कवरिंग हुई है। अभी भी यही नजरिया है कि निफ्टी जल्दी ही ऑल टाइम HIGH लगाएगा। कल साफ बात हुई थी कि अब बैंक निफ्टी में मुनाफा वसूलें। तर्क के साथ समझाया था कि बैंक निफ्टी क्यों underperform कर सकता है। हमारा सिर्फ एक मकसद है: आवाज़ के दर्शकों की कमाई हुई।

संकेतों में क्या अच्छा है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें