Get App

Market outlook: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 1 जुलाई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में ओएनजीसी, डॉ रेड्डीज लैब्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और टाटा मोटर्स शामिल हैं। हेल्थकेयर, मेटल, पीएसयू बैंक, तेल और गैस, रियल्टी में 0.5-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि बैंक इंडेक्स में 1 फीसदी की और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2024 पर 8:03 PM
Market outlook: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 1 जुलाई को कैसी रह सकती है इसकी चाल
निफ्टी ने लगातार चार दिनों की तेजी का क्रम तोड़ते हुए एक छोटी रेड कैंडल बनाई है। मार्केट सेंटीमेंट मजबूत बना हुआ है। क्योंकि सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी ऊपर बंद हुआ है।

Stock market : 28 जून को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 210.45 अंक या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 79,032.73 पर और निफ्टी 33.90 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 24,010.60 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1929 शेयरों में तेजी आई, 1449 शेयरों में गिरावट आई और 80 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में ओएनजीसी, डॉ रेड्डीज लैब्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और टाटा मोटर्स शामिल हैं, जबकि इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर हैं।

सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो हेल्थकेयर, मेटल, पीएसयू बैंक, तेल और गैस, रियल्टी में 0.5-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि बैंक इंडेक्स में 1 फीसदी की और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट आई है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5-0.5 फीसदी गिरावट आई है।

1 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें