Get App

Market outlook : बढ़त पर बंद हुआ बाजार, जानिए 28 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

बैंकिंग और चुनिंदा दिग्गजों की मदद से निफ्टी ने अपने सीमित दायरे को पार करते हुए कारोबारी सत्र का अंत 80.40 अंकों की बढ़त के साथ 24,274.90 पर बंद हुआ। पिछले 3 कारोबारी सत्रों से निफ्टी 24,140-24,350 के छोटे से दायरे में घूमता दिख रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2024 पर 4:48 PM
Market outlook : बढ़त पर बंद हुआ बाजार, जानिए 28 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Stock markets : भारतीय इक्विटी इंडेक्सों ने आज पिछले कारोबारी सत्र की गिरावट को भुला दिया। आज 27 नवंबर को निफ्टी बढ़त के साथ 24,250 के ऊपर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 230.02 अंक या 0.29 फीसदी बढ़कर 80,234.08 पर और निफ्टी 80.40 अंक या 0.33 फीदी बढ़कर 24,274.90 पर बंद हुआ है। आज लगभग 2471 शेयरों में तेजी आई, 1302 शेयरों में गिरावट आई और 105 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी पर अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट और एनटीपीसी सबसे ज्यादा लाभ में रहे,जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स, टाइटन कंपनी, श्रीराम फाइनेंस, विप्रो और इंडसइंड बैंक में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत की तेजी आई। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.3 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुआ।

विभिन्न सेक्टरों में आईटी, फार्मा, रियल्टी, हेल्थकेयर में बिकवाली देखने को मिली। जबकि ऑटो, बैंक, एनर्जी, एफएमसीजी, मेटल और मीडिया सेक्टरों में खरीदारी रही।

28 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें