Get App

Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 6 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market trend :घरेलू बाजार में नकारात्मक माहौल में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। निवेशक एक तरफ तो अनुकूल बजट से उत्साहित हैं। वहीं, टैरिफ वॉर से उपजी ग्लोबल अनिश्चितताओं से डरे हुए हैं। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने बाजार को सपोर्ट दिया है। लेकिन रुपए की कमजोरी इन सभी अच्छे फैक्टरों को बेअसर कर दे रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2025 पर 4:22 PM
Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 6 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market today : बाजार आज मजबूती के साथ खुले,लेकिन 23,800 के स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा और यहां से बाजार का रुख उलट गया। कारोबार के अंत में निफ्टी 42.95 अंकों के नुकसान के साथ 23,696.30 पर बंद हुआ

Stock Market: 5 फरवरी को भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 23,700 से नीचे आ गया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 312.53 अंक या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 78,271.28 पर और निफ्टी 42.95 अंक या 0.18 फीसी की गिरावट के साथ 23,696.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 2470 शेयरों में तेजी आई, 1345 शेयरों में गिरावट आई और 130 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी के सबसे ज्यादा नुकसान में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, टाइटन कंपनी, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज शामिल रहे। जबकि लाभ में रहने वाले शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स, बीपीसीएल, अडानी पोर्ट्स शामिल रहे।

एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और ऑटो को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। तेल एवं गैस,मेटल,मीडिया, एनर्जी और पीएसयू बैंक में 1-1.8 फीसदी की बढ़त हुई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 2 फीसदी की बढ़त हुई।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि घरेलू बाजार में नकारात्मक माहौल में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। निवेशक एक तरफ तो अनुकूल बजट से उत्साहित हैं। वहीं, टैरिफ वॉर से उपजी ग्लोबल अनिश्चितताओं से डरे हुए हैं। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने बाजार को सपोर्ट दिया है। लेकिन रुपए की कमजोरी इन सभी अच्छे फैक्टरों को बेअसर कर दे रही है।

आरबीआई द्रारा ब्याज दरों में संभावित कटौती से पहले ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील सेक्टरों पर फोकस है। इस बीच,लार्ज-कैप स्टॉक अच्छी स्थिति में दिख हैं। इन्हें अच्छे वैल्यूएशन का फायदा मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें