Stock market: 30 सितंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमजोर रुख के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी आज 25,850 से नीचे फिसल गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,272.07 अंक या 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 84,299.78 पर और निफ्टी 368.20 अंक या 1.41 फीसदी की गिरावट के साथ 25,810.80 पर बंद हुआ। आज लगभग 1757 शेयरों में तेजी आई, 2107 शेयरों में गिरावट आई और 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
