बिकवाली के माहौल में सिर्फ दो ही सेक्टर चमके, जानिए इनका क्या है चाइना कनेक्शन

मनीष गुप्ता ने बताया कि बेस मेटल्स में आई तेजी के कारण मेटल इंडेक्स 7 दिनों में 11 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। चीन के सहारे बेस मेटल्स में तेजी आई है। चीन में राहत पैकेज के ऐलान से ये तेजी आई है। चीन में कोरोना के बाद सबसे बड़े पैकेज का ऐलान किया गया है

अपडेटेड Sep 30, 2024 पर 3:04 PM
Story continues below Advertisement
चीन में हाल में हुई गतिविधियों ने मेटल्स में जान भर दी है। इंटरनेशनल मार्केट में बेस मेटल्स में तेजी जारी है। कॉपर और स्टील 2 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है

बिकवाली के माहौल में सिर्फ दो ही सेक्टर चमक रहे हैं। मुनाफावसूली के माहौल में भी आज मेटल और केमिकल शेयरों की चमक कायम रही। निफ्टी मेटल सेक्टर का इंडेक्स आज 1.25 फीसदी चढ़ा है। 4 फीसदी उछाल के साथ NMDC वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही JSW STEEL, TATA STEEL और हिंडाल्को में भी रौनक रही। वहीं केमिकल शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इन दोनों सेक्टरों की तेजी का चाइना कनेक्शन हैं। खासकर बेस मेटल में पिछले एक हफ्ते से जोरदार तेजी दिख रही है। इसके क्या कारण हैं और ये तेजी कितनी और बढ़ सकती है। इस पर चर्चा करते हुए सीएनबीसी-आवाज की सहयोगी मनीष गुप्ता ने कुछ अहम बातें बताईं।

मनीष गुप्ता ने बताया कि बेस मेटल्स में आई तेजी के कारण मेटल इंडेक्स 7 दिनों में 11 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। चीन के सहारे बेस मेटल्स में तेजी आई है। चीन में राहत पैकेज के ऐलान से ये तेजी आई है। चीन में कोरोना के बाद सबसे बड़े पैकेज का ऐलान किया गया है। यहां रियल एस्टेट सेक्टर को राहत देने की कोशिशें हो रही हैं। चीन में घर खरीदारों के लिए नियम आसान किए गए हैं।

चीन में हाल में हुआ गतिविधियों ने मेटल्स में जान भर दी है। इंटरनेशनल मार्केट में बेस मेटल्स में तेजी जारी है। कॉपर और स्टील 2 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। वहीं, आयरन ओर का भाव 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। लेड का भाव भी 2 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। एल्युमिनियम का भाव 3 महीनों की ऊंचाई पर कायम है। टिन का भाव एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। इंटरनेशनल मार्केट में जिंक 3 महीनों की ऊंचाई पर नजर आ रहा है।


एल्यूमीनियम स्टॉक लग रहे अच्छे, त्योहारी सीजन की तेजी का फायदा उठाने के लिए हीरो मोटो पर लगाएं दांव

बेस मेटल्स की चाल

बेस मेटल्स की चाल पर नजर डालें तो कॉपर में 1 हफ्ते में 7 फीसदी, 1 महीने में 15 फीसदी और 1 साल में 27 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं, स्टील में 1 हफ्ते में 3 फीसदी, 1 महीने में 0.41 फीसदी और 1 साल में -13 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। आयरन ओर में 1 हफ्ते में 1 फीसदी, 1 महीने में -6 फीसदी और 1 साल में -23 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। लेड में 1 हफ्ते में 3 फीसदी, 1 महीने में 3 फीसदी और 1 साल में -2 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। एल्युमिनियम में 1 हफ्ते में 6 फीसदी, 1 महीने में 9 फीसदी और 1 साल में 14 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। टिन में 1 हफ्ते में 2 फीसदी, 1 महीने में 1 फीसदी और 1 साल में 30 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। जिंक में 1 हफ्ते में 8 फीसदी, 1 महीने में 9 फीसदी और 1 साल में 19 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। निकेल में 1 हफ्ते में 3 फीसदी, 1 महीने में -0.14 फीसदी और 1 साल में -9 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।