Market outlook: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 21 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market today : आज लगभग 2197 शेयरों में तेजी आई, 1591 शेयरों में गिरावट आई और 95 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर एमएंडएम, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और आयशर मोटर्स आज के टॉप गेनर रहे। जबकि, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर और हिंडाल्को आज के टॉप लूजर रहे

अपडेटेड Nov 19, 2024 पर 4:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market : आज कारोबारी सत्र के अधिकांश भाग में बुल्स कमांडिंग स्थिति में रहे। लेकिन कारोबारी सत्र के अंतिम घंटों में आई अचानक गिरावट ने बाजार की अधिकांश बढ़त को साफ कर दिया

Stock markets : 19 नवंबर को उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी 23,500 से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। आज भारतीय इक्विटी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 239.37 अंक या 0.31 फीसदी बढ़कर 77,578.38 पर और निफ्टी 64.70 अंक या 0.28 फीसदी बढ़कर 23,518.50 पर बंद हुआ। आज लगभग 2197 शेयरों में तेजी आई, 1591 शेयरों में गिरावट आई और 95 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर एमएंडएम, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और आयशर मोटर्स आज के टॉप गेनर रहे। जबकि, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर और हिंडाल्को आज के टॉप लूजर रहे। अलग सेक्टरों में मीडिया, ऑटो, रियल्टी, आईटी, फार्मा में 0.5-2.5 फीसदी की तेजी आई। जबकि मेटल, ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंक में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आज बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हाल ही में आई गिरावट के बाद बाजार आज थोड़ा ऊपर बंद हुआ। शुरुआती बढ़त और कारोबारी सत्र के पहले आधे भाग में सकारात्मक रुख के बावजूद, कारोबारी सत्र के दूसरे भाग में आई तेज बिकवाली ने सारी बढ़त को खत्म कर दिया। सेक्टोरल रुझान मिलेजुले रहे। रियल्टी, ऑटो और फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त रही। जबकि मेटल और एनर्जी लाल निशान में बंद हुए। उतार-चढ़ाव के बीच ब्रॉडर इंडेक्सों ने बेहतर प्रदर्शन किया। मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स करीब 0.50 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुए हैं।

निफ्टी की चाल दर्शाती है कि मंदी के दौर में बाजार पर मंदड़ियों का बोलबाला है, जो हर उछाल को शॉर्ट करने के मौके के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में इंडेक्स के लिए "उछाल पर बिकलावी" के रुख को तब तक बनाए रखने की सलाह होगी जब तक कि बाजार के रुख में बदलाव की पक्की पुष्टि न हो जाए। इस समय बाजार में चुनिंदा क्वालिटी शेयरों पर ही दांव लगाएं।


NTPC ग्रीन IPO का रिटेल कोटा तकरीबन पूरा भरा, कंपनी के मनेजमेंट से जानिए क्या है आगे का प्लान

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि कारोबारी सत्र के अधिकांश भाग में बुल्स कमांडिंग स्थिति में रहे। लेकिन कारोबारी सत्र के अंतिम घंटों में आई अचानक गिरावट (भू-राजनीतिक झटके) ने बाजार की अधिकांश बढ़त को साफ कर दिया और निफ्टी सिर्फ 64.70 अंकों की बढ़त के साथ 23,518.50 पर बंद हुआ। 200DMA के आसपास, निफ्टी ने DOJI कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। ट्रेंड रिवर्सल के लिए 23,800 से ऊपर एक मजबूत और टिकाऊ चाल जरूरी है। जबकि 23,300 का स्तर निफ्टी के लिए एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करेगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।