Market outlook : सेंसेक्स-निफ्टी में आज 26 अक्टूबर को 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। सेंसेक्स-निफ्टी लगातार 6वें दिन लाल निशान में बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में, सेंसेक्स 900.91 अंक या 1.41 फीसदी गिरकर 63148.15 पर और निफ्टी 264.90 अंक या 1.39 फीसदी टूटकर 18857.30 पर बंद हुआ है। लगभग 1211 शेयरों में तेजी आई हैं। जबकि 1943 शेयरों में गिरावट आई है। वहीं, 101 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिग्गजों की तरह ही आज छोटे-मझोले शेयर भी दबाव में रहे हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी गिरावट लेकर बंद हुए हैं। पावर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल निशान में कारोबार करते दिखे।