Get App

Market outlook: बाजार की लगातार तीन दिनों से चल रही तेजी थमी, जानिए 25 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

ग्लोबल कमजोरी का असर आज भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। निफ्टी आज गिरावट के साथ खुला और पूरे कारोबारी सत्र में दबाव में रहा। आज के कारोबार में निफ्टी को 18400-450 जोन के ऊपरी स्तरों पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है। हालांकि, बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी तेजी की ही है। ऐसे में गिरावट पर खरीद की रणनीति पर कायम रहने की सलाह होगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 24, 2023 पर 11:11 PM
Market outlook: बाजार की लगातार तीन दिनों से चल रही तेजी थमी, जानिए 25 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल
निफ्टी इंडेक्स को मंदडि़यों ने मजबूती से पकड़ रखा है। ये बाजार पर उनके मजबूत नियंत्रण का संकेत है। इंडेक्स वर्तमान में 18400 के स्तर पर बड़े प्रतिरोध का सामना कर रहा है

Stock market: भारतीय इक्विटी बाजार ने 3-दिनों से चल रही तेजी के क्रम के तोड़ दिया। 24 मई को एक और उतार-चढ़ाव वाले कारोबारी सत्र में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 208.01 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 61773.78 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 62.60 अंक या 0.34 फीसी नीचे गिरकर 18,28540 पर बंद हुआ है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों ने दिन की शुरुआत गिरावट के साथ की थी। लेकिन जल्द ही बाजार में रिकवरी आई। आज के कारोबारी सत्र के पहले कारोबारी हिस्से में बाजार में रेंजबाउंड मूवमेंट देखने को मिली। हालांकि, दूसरे आधे हिस्से में आई बिकवाली के चलते निफ्टी दिन के निचले स्तर पर फिसल गया।

स्टॉक और सेक्टर

अदाणी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और हीरो मोटोकॉर्प निफ्टी के टॉप गेनर रहे।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी और बैंक में 0.5 फीसदी की गिरावट रही। जबकि फार्मा इंडेक्स में 1 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें