हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का मुनाफा 37% गिरकर 2411 करोड़ रुपए पर रहा, 3 रुपए प्रति शेयर डिवीडेंड का ऐलान

चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 37 फीसदी की गिरावट के साथ 2,411 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 3860 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 55,857 करोड़ रुपए पर रही है

अपडेटेड May 24, 2023 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का कंसोलीडेटेड एबिटडा सालाना आधार पर 23 फीसदी की कमजोरी के साथ 7304 करोड़ रुपए से घटकर 5327 करोड़ रुपए पर रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने 24 मई को वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 37 फीसदी की गिरावट के साथ 2,411 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 3860 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 55,857 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 55,764 करोड़ रुपए पर रही थी। कंपनी के बोर्ड में 3 रुपए प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

    31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का कंसोलीडेटेड एबिटडा सालाना आधार पर 23 फीसदी की कमजोरी के साथ 7304 करोड़ रुपए से घटकर 5327 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि EBITDA मार्जिन 13.1 फीसदी से घटकर 9.6 फीसदी पर रहा है।कंपनी की यूएस-आधारित सहायक कंपनी नोवेलिस की शुद्ध आय वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7 फीसदी की गिरावट के साथ 17.5 करोड़ डॉलर रही।

    Sudarshan Chemical का शेयर 14% चढ़ा, चौथी तिमाही में मजबूत नतीजों पर उछला स्टॉक


    हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सतीश पई ने कहा कि कंपनी के कॉपर बिजनेस ने अपना हाइएस्ट एबिटडा हासिल करते हुए असाधारण मजबूती दिखाई है। कंपनी के घरेलू एल्युमीनियम डाउनस्ट्रीम बिजनेस में भी अच्छी मजबूती देखने को मिली है। तमाम मैक्रो इकोनॉमिक चुनौतियों के बावजूद, नोवेलिस ने भी तिमाही-दर-तिमाही आधार पर अच्छी रिकवरी दिखाई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।