Sudarshan Chemical का शेयर 14% चढ़ा, चौथी तिमाही में मजबूत नतीजों पर उछला स्टॉक

Sudarshan Chemical Industries के शेयरों में 24 मई को इंट्राडे में 14 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। कंपनी के मार्च तिमाही के लिए मजबूत तिमाही वृद्धि दर्ज करने के एक दिन बाद शेयर में उछाल आया। कंपनी का रेवन्यू 30 प्रतिशत बढ़कर 692 करोड़ रुपये रहा। जबकि सालाना आधार पर रेवन्यू में 10 प्रतिशत बढ़ा

अपडेटेड May 24, 2023 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement
Sudarshan Chemical Industries का शेयर दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 13.25 प्रतिशत बढ़कर 445.40 रुपये पर कारोबार करता दिखा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज (Sudarshan Chemical Industries) के शेयरों में आज 24 मई को इंट्राडे में 14 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि नजर आई। कंपनी ने मार्च को समाप्त तिमाही के लिए मजबूत तिमाही वृद्धि दर्ज की जिसके जिसके एक दिन बाद आज शेयर में उछाल आया। डाय मेकर कंपनी ने पिगमेंट निर्यात बाजार में मजबूत वृद्धि और डिमांड रिवाइवल के आधार पर रेवन्यू में 30 प्रतिशत की तिमाही वृद्धि रही। कंपनी का रेवन्यू बढ़कर 692 करोड़ रुपये रहा। वहीं सालाना आधार पर रेवन्यू में 10 प्रतिशत की वृद्धि नजर आई। कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 140 बेसिस प्वाइंट नीचे थी। जबकि जनवरी-मार्च की अवधि में ये तिमाही आधार पर 450 बीपीएस बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गई।

    मजबूत ऑपरेशंस और आय अनुमान से ज्यादा रहने की वजह से कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी तिमाही में लगभग दो गुना बढ़कर Q4 में 33 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 45 करोड़ रुपये था।

    दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में Sudarshan Chemical Industries के शेयर 13.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 445.40 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।


    वॉल्यूम भी अधिक था क्योंकि कंपनी के 31 लाख शेयरों में एक्सचेंजों में खरीद-फरोख्त हुई। ये वॉल्यूम एक महीने के डेली कारोबार के औसत 68,000 शेयरों से काफी अधिक था।

    Dabur का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

    ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज भी कंपनी के स्टॉक पर सकारात्मक बनी हुई है। फर्म को निर्यात बाजारों में मजबूत वृद्धि से सकारात्मक रूप से आश्चर्य हुआ। ब्रोकिंग फर्म मार्जिन के मोर्चे पर मैनेजमेंट से अधिक स्पष्टता का भी इंतजार कर रही है।

    आगे बढ़ते हुए कंपनी को उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में ग्रोथ को गति देने के लिए नये कैपिटल एक्सपेंडीचर प्रोजेक्ट्स की बिक्री धीरे-धीरे बढ़ेगी।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।