Stock market : 13 दिसंबर को निफ्टी 24,750 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है और भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 843.16 अंक या 1.04 फीसदी बढ़कर 82,133.12 पर और निफ्टी 219.60 अंक या 0.89 फीसदी बढ़कर 24,768.30 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1741 शेयरों में तेजी आई, 2086 शेयरों में गिरावट आई और 114 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी के सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचयूएल शामिल रहे हैं। जबकि श्रीराम फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील निफ्टी के टॉप लूजरों में रहे हैं।
