Get App

'घर मेरा है, जब चाहूं आऊंगा', मकान मालिक की अजीब मांग सुन हैरान हुआ किराएदार

किराएदार ने बताया कि वे समय पर किराया दे रहे थे और उन्होंने कभी कोई परेशानी भी नहीं खड़ी की। उन्हें मकान मालिक के फ्लैट में आने से दिक्कत नहीं थी, लेकिन इसके लिए पहले बताना जरूरी था। किराएदार को इस बात की चिंता थी कि उनकी गैरमौजूदगी में कोई भी घर के अंदर आ सकता है।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 7:07 PM
'घर मेरा है, जब चाहूं आऊंगा', मकान मालिक की अजीब मांग सुन हैरान हुआ किराएदार
किराएदार ने बताया कि वे समय पर किराया दे रहे थे और उन्होंने कभी कोई परेशानी भी नहीं खड़ी की (Photo: Canva)

सोशल मीडिया पर मकान मालिक को लेकर किया गया पोस्ट चर्चा में हैं। किराएदार ने बताया कि, मकान मालिक ने फ्लैट की दूसरी चाबी मांगी और कहा कि वह बिना बताए कभी भी घर में आ सकता है। मकान मालिक ने अपनी इस मांग के पीछे तर्क दिया कि घर उसकी संपत्ति है, इसलिए वहां जाने के लिए उसे किसी की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। इसके बाद से किराए पर रहने वाले लोगों की पाईवेसी और मकान मालिकों के अधिकारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

किराएदार ने Reddit के r/indianrealestate ग्रुप में अपनी आपबीती साझा की। उसने बताया कि, 'वह हाल ही में अपने भाई के साथ नौकरी के सिलसिले में बेंगलुरु आया था। दोनों अपने ऑफिस के पास बेलंदूर इलाके में दो बेडरूम वाला फ्लैट तलाश रहे थे। इसके लिए उन्होंने शुरुआत में कई स्थानीय प्रॉपर्टी ब्रोकरों से भी संपर्क किया था।' किराएदार ने बताया कि, 'उन्हें ज्यादातर फ्लैट या तो बहुत महंगे मिले या फिर उनकी ऑनलाइन तस्वीरें असली घर से मेल नहीं खाती थीं। इसके अलावा, ब्रोकर भी कमीशन के तौर पर एक महीने का किराया मांग रहे थे, जो उन्हें काफी ज्यादा लगा।'

काफी तलाश के बाद मिला फ्लैट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें