Get App

Viral Video: गुजरात में शेर के पीछे मोटरसाइकिल लेकर दौड़े ये 3 शख्स कौन? अब वन विभाग ने लिया बड़ा ऐक्शन

गुजरात के अमरेली स्थित अंबारडी सफारी पार्क में तीन कर्मचारियों के बाइक से शेर का पीछा करने का वीडियो वायरल हुआ है। लोगों की नाराजगी के बाद वन विभाग ने तीनों कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया। अधिकारियों के मुताबिक, कर्मचारी शेर को खाने वाली जगह तक ले जा रहे थे, लेकिन इसके लिए बाइक का इस्तेमाल करना गलत था।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 3:43 PM
Viral Video: गुजरात में शेर के पीछे मोटरसाइकिल लेकर दौड़े ये 3 शख्स कौन? अब वन विभाग ने लिया बड़ा ऐक्शन

अमरेली। गुजरात से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। वीडियो में शेर आगे-आगे भाग रहा है और उसके पीछे 3 लोग बाइक पर उसका पीछा कर रहे हैं।

ये वीडियो अमरेली जिले के अंबारडी सफारी पार्क का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आते ही ये वीडियो तेजी से फैल गया। लोगों ने इस पर जमकर नाराजगी जताई।

मामला बढ़ता देख वन विभाग को कार्रवाई करनी पड़ी। विभाग ने तीनों कर्मचारियों को ड्यूटी से अलग कर दिया।

वीडियो में दिखा क्या था?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें