भारतीय शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले दिन सोमवार, 16 नवंबर को अच्छी तेजी रही। सेंसेक्स दिन में पिछले क्लोजिंग प्राइस से 719.2 अंक तक उछला और 82,311.65 के हाई तक गया। निफ्टी भी पिछले बंद भाव से 193.3 अंक तक चढ़कर 25,337.60 के हाई तक गया। बाद में सेंसेक्स 512.34 अंकों की बढ़त के साथ 82,104.79 पर और निफ्टी 146.80 अंक मजबूत होकर 25,291.10 पर बंद हुआ। मार्केट में तेजी के बावजूद BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.15 लाख करोड़ रुपये घट गया।
