Get App

Renewable Energy Stocks: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में हाहाकार! सुजलॉन, प्रीमियर और वारी तक के शेयरों में भारी गिरावट

Renewable Energy Stocks: रिन्यूएबल एनर्जी शेयरों में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। Inox Wind और Vikram Solar के कमजोर नतीजों का असर Suzlon, Premier Energies और Waaree Energies पर भी पड़ा। जानिए इन कंपनियों के शेयर कितने गिरे और गिरावट की वजह क्या रही।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 4:11 PM
Renewable Energy Stocks: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में हाहाकार! सुजलॉन, प्रीमियर और वारी तक के शेयरों में भारी गिरावट
रिन्यूएबल सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में गिरावट से साफ है कि निवेशक अब सिर्फ रेवेन्यू ग्रोथ नहीं देख रहे।

Renewable Energy Stocks: शेयर बाजार में सोमवार को रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। Suzlon Energy, Premier Energies और Waaree Energies के शेयर इंट्राडे में 9% तक टूट गए। इसकी वजह इन कंपनियों के अपने नतीजे नहीं, बल्कि सेक्टर की दूसरी कंपनियों Inox Wind और Vikram Solar के कमजोर Q2 नतीजे रहे।

दोनों कंपनियों ने सितंबर तिमाही में मुनाफे और मार्जिन में बड़ी गिरावट दर्ज की। इसका असर पूरे सेक्टर के शेयरों पर दिखा। निवेशकों को चिंता है कि बढ़ती लागत और कमजोर मार्जिन का दबाव दूसरी कंपनियों पर भी पड़ सकता है।

Inox Wind का मुनाफा 36% गिरा

Inox Wind का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 35.9% गिरकर ₹58.83 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹91.75 करोड़ का मुनाफा कमाया था। हालांकि, रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹1,354.3 करोड़ पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें