Get App

45 हजार रुपये महीने के स्टाइपेंड से 6 साल में 1.5 करोड़ की नेटवर्थ, 27 साल के युवक ने बताया कैसे बनाया इतना पैसा

सोशल मीडिया की एक हालिया पोस्ट के अनुसार 27 साल के एक युवक ने 2020 में ₹45,000 प्रति माह स्टाइपेंड से शुरुआत करके 6 साल के भीतर ₹1.5 करोड़ की नेटवर्थ का माइलस्टोन हासिल किया है। कैसे चलिए बताते हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 3:32 PM
45 हजार रुपये महीने के स्टाइपेंड से 6 साल में 1.5 करोड़ की नेटवर्थ, 27 साल के युवक ने बताया कैसे बनाया इतना पैसा
शख्स की पोस्ट को देखने और समझने के बाद यूजर्स अपनी-अपनी राय कमेंट बॉक्स में रख रहे हैं।

शख्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि 6 साल की कड़ी मेहनत के बाद 27 साल की उम्र में मैंने 1.5 करोड़ रुपये की नेट वर्थ (NW) हासिल कर ली है। 1 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने के लगभग 1.5 साल बाद मैंने यह मुकाम पाया है। मैं IT सेक्टर में काम करता हूं और अपने काम में मेरी स्किल औसत (average) स्तर की है।

इन चीजों से मुझे मदद मिली

लगातार इनकम बढ़ाने पर फोकस करना। कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद मैंने 4 बार नौकरियां बदली हैं। मेरी इनकम में जो भी बढ़ोतरी हुई, वह इन्हीं बदलावों की वजह से हुई। मैं अपने काम में औसत या उससे भी थोड़ा नीचे के स्तर पर हूं, इसलिए अप्रेजल के दौरान मुझे केवल 5% के आसपास ही वेतन वृद्धि (pay hike) मिलती है।

शख्स ने बताया कि साइड हसल (अतिरिक्त काम) पर ध्यान देना। हालांकि बार-बार होने वाले बर्नआउट (थकान/तनाव) के कारण मैं इसे लगातार नहीं कर पाया। फिर भी मेरी नेट वर्थ का एक बड़ा हिस्सा साइड हसल से हुई कमाई से आया है। अपने वित्तीय लक्ष्यों (financial goals) को हासिल करने के लिए यह सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। 2024 में जब से मैंने साइड हसल शुरू किया है, तब से मुझे इससे कितनी कमाई हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें