Get App

टिंडर पर खूबसूरत महिला की प्रोफाइल और इंजीनियर ने धीरे-धीरे ट्रांसफर कर दिए 27 लाख रुपये! फिर पता चला AI वाला खेल

चेन्नई में डेटिंग ऐप Tinder पर ठगी का मामला सामने आया। 29 साल के जयकार्तिक राजा ने मोनिका नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई। उसने 33 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बात की और WhatsApp पर ले गया। 28 साल की मोनिका वॉयस नोट्स भेजकर मदद करती थी। युवक ने भरोसा करके 27 लाख रुपये भेज दिए। शक होने पर उसने अवादी साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 2 फोन, 2 चेक बुक और 7 कार्ड मिले। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 12:55 PM
टिंडर पर खूबसूरत महिला की प्रोफाइल और इंजीनियर ने धीरे-धीरे ट्रांसफर कर दिए 27 लाख रुपये! फिर पता चला AI वाला खेल

चेन्नई। डेटिंग ऐप पर प्यार के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक 33 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 'मोनिका' नाम की लड़की से बात करना बहुत महंगा पड़ गया।

युवक को लंबे समय तक पता ही नहीं चला कि वो जिससे बात कर रहा है, वो लड़की है ही नहीं। जब तक उसे शक हुआ, तब तक उसके खाते से 27 लाख रुपये जा चुके थे।

कैसे शुरू हुई ये ठगी?

पूरी कहानी Tinder से शुरू हुई।

आरोपी ने Tinder पर 'मोनिका' नाम से एक खूबसूरत सी प्रोफाइल बनाई थी। उसने युवक से बात शुरू की। बात अच्छी लगी तो दोनों WhatsApp पर आ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें