Get App

पहले गोवा ट्रिप पर उड़ाए 3 लाख रुपये, अब दोस्तों के साथ घूमने पर हो रहा पछतावा!

गोवा में दोस्तों के साथ पांच दिन की छुट्टियां मनाने गया एक शख्स करीब 3 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी निराश हो गया। पोस्ट में शख्स ने बताया कि, उसकी और दोस्तों की घूमने-फिरने की पसंद अलग थी। शख्स की यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 15, 2026 पर 7:42 PM
पहले गोवा ट्रिप पर उड़ाए 3 लाख रुपये, अब दोस्तों के साथ घूमने पर हो रहा पछतावा!
किसी को समुद्र किनारे घूमने या दूसरी एक्टिविटीज में हिस्सा लेने में खास दिलचस्पी नहीं थी (Photo: Canva)

गोवा में दोस्तों या फिर परिवार के साथ छुट्टियां मनाना काफी खास होता है। लेकिन एक युवक के लिए गोवा में दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने का एक्सपीरीएंश काफी निराशजनक रहा। हुआ ये कि दोस्तों के साथ पांच दिन की इस ट्रिप में उसे ऐसा लगा कि सभी लोगों की घूमने-फिरने की पसंद अलग-अलग है। वह समुद्र किनारे घूमना और नई जगहें देखना चाहता था, जबकि उसके दोस्त पब और नाइटक्लब में समय बिताना पसंद करते थे। इस पांच दिन के ट्रिप के लिए शख्स ने करीब 3 लाख रुपये खर्च किए थे। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 'हिमालयन गाइ' नाम के एक शख्स ने अपना अनुभव शेयर किया। X पर अपनी पोस्ट में शख्स ने बताया कि, दोस्तों के इस ग्रुप ने नॉर्थ गोवा में एक महंगा विला किराये पर लिया था। लेकिन किसी को समुद्र किनारे घूमने या दूसरी एक्टिविटीज में हिस्सा लेने में खास दिलचस्पी नहीं थी। पूरी यात्रा के दौरान दोस्तों का ज्यादातर समय पब और नाइटक्लब में बीता। वे देर रात तक शराब पीते थे और अगले दिन देर तक सोते रहते थे। इस वजह से छुट्टियों में घूमने-फिरने और नई जगहों को देखने का मौका ही नहीं मिल पाया।

अलग से बनाया घूमने का प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें