Get App

MP Raid: सरकारी अफसर या धनकुबेर का खजाना! घर में मिला 3.5 करोड़ का सोना, लाखों की चांदी, गाड़ियां और कैश देख उड़ जाएंगे होश

MP Lokayukta Raid: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और पचमढ़ी में वन विभाग के एक अधिकारी के दो ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को छापा मारा। इस दौरान भारी कैश और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। पचमढ़ी में तैनात एसडीओ संजीव शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 15, 2026 पर 11:26 AM
MP Raid: सरकारी अफसर या धनकुबेर का खजाना! घर में मिला 3.5 करोड़ का सोना, लाखों की चांदी, गाड़ियां और कैश देख उड़ जाएंगे होश
MP Lokayukta Raid: लोकायुक्त की टीम अधिकारी की संपत्तियों, निवेश और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है

MP Lokayukta Raid: मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की छापेमारी में वन विभाग के एक बड़े अधिकारी की अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संजीव कुमार शर्मा के राजधानी भोपाल स्थित घर पर जब लोकायुक्त की टीम पहुंची तो वहां सोना, चांदी, लाखों रुपये कैश, महंगी गाड़ियां और कीमती घरेलू सामान देखकर अधिकारियों को होश उड़ गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अधिकारी के घर से करीब 3.5 करोड़ रुपये का सोना बरामद हुआ है।

इस कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लोकायुक्त की टीम अधिकारी की संपत्तियों, निवेश और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। पचमढ़ी में तैनात एसडीओ संजीव शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

अधिकारी के घर से निकला करोड़ों का खजाना

मध्य प्रदेश लोकायुक्त की स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट ने शनिवार (14 नवंबर) को भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित संजीव कुमार शर्मा के आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों से जुड़े मामले में की गई। लोकायुक्त की टीम ने अधिकारी के घर के अलावा उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर भी एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें