Get App

Chhath Puja 2026: घर से दूर समंदर में भी कायम रही परंपरा, जहाज पर छठ पूजा करते मर्चेंट नेवी कैप्टन!

छठ पर्व पर समुद्र के बीच जहाज पर छठ पूजा मनाने के लिए क्रू के सदस्यों ने खास तैयारी की। उन्होंने सबसे पहले पूरे जहाज की सफाई की और फिर पूजा के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 2:53 PM
Chhath Puja 2026: घर से दूर समंदर में भी कायम रही परंपरा, जहाज पर छठ पूजा करते मर्चेंट नेवी कैप्टन!

छठ पूजा का त्योहार आते ही बिहार और आसपास के इलाकों में इसकी रौनक देखने को मिलती है। लेकिन मर्चेंट नेवी के एक कैप्टन ने घर से हजारों किलोमीटर दूर समुद्र के बीच जहाज पर ही छठ पूजा मनाई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

कैप्टन मिथिलेश कुमार ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इनमें वे जहाज पर छठ पूजा की तैयारी करते और पूरे विधि-विधान से पूजा करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस दौरान जहाज के दूसरे क्रू सदस्यों ने भी उनका पूरा साथ दिया।

क्यों खास है छठ पूजा?

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का पर्व है। यह त्योहार मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती कठिन व्रत रखते हैं और डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस दौरान फल और पारंपरिक पकवान भी चढ़ाए जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें