Adani Group Stocks : ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज़ ने अदाणी ग्रुप को लेकर पॉजिटिव नजरिया जाहिर किया है और अपनी कवरेज में शामिल अदाणी ग्रुप की सभी छह कंपनियों को 'बाय' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2029 के बीच, अदाणी ग्रुप की ये छह कंपनियां लगभग 23% की EBITDA और अर्निंग्स पर शेयर (EPS) CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट) दर्ज करेंगी।
