Get App

Panchayat 5 release date: बनराकस ने प्राइम वीडियो के सामने रखी अनोखी शर्त, 1 करोड़ गेंदे के फूलों का हार पहनाने पर बताएंगे ‘पंचायत 5’ की रिलीज डेट

Panchayat 5 release date: ‘पंचायत सीजन 5’ को लेकर प्राइम वीडियो अपने दर्शकों के बीच जमकर उत्साह पैदा कर रहा है। सीरीज के एक बाद एक वीडियो शेयर कर बेसब्र फैंस का इम्तिहान ले रहा है। ये नया वीडियो भी कुछ ऐसा ही है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 1:00 PM
Panchayat 5 release date: बनराकस ने प्राइम वीडियो के सामने रखी अनोखी शर्त, 1 करोड़ गेंदे के फूलों का हार पहनाने पर बताएंगे ‘पंचायत 5’ की रिलीज डेट
तो फिर देर किस बात की? हार चढ़ाइए, बनराकस की शर्त पूरी कीजिए और ‘पंचायत सीज़न 5’ की वापसी की तारीख अनलॉक करने में अपना योगदान दीजिए!

Panchayat 5 release date: जब ‘पंचायत’ के फैंस यह सोचकर परेशान थे कि कहीं उनका पसंदीदा शो बंद तो नहीं हो गया, तभी फुलेरा में एक नया ट्विस्ट आ गया है! प्रधानी में बदलाव के बाद अब बनराकस (दुर्गेश कुमार) ने खुद ही कमान संभाल ली है। ‘पंचायत’ की वापसी अब अधर में लटकी हुई है और ऐसे में बनराकस ने शो की बहुप्रतीक्षित वापसी की तारीख बताने से पहले फैंस के सामने एक अनोखी शर्त रख दी है।

क्रांति देवी (सुनीता राजवर) के नए प्रधान बनने और बनराकस के उनके साथ खड़े होने के बाद फुलेरा के नए प्रशासन ने अपने ही नियम बना लिए हैं। एक खास ऑडियंस चैलेंज के ज़रिए फैंस को एकजुट होकर नए प्रशासन को 1 करोड़ गेंदे के फूलों का हार पहनाना होगा। इस चुनौती को पूरा करने के बाद ही ‘पंचायत सीजन 5’ की रिलीज डेट का खुलासा होगा।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

बीते दिन प्लेटफॉर्म ने एक वीडियो शेयर किया था। प्लेटफॉर्म की ओर से साझा किए गए एक पोस्ट ने दर्शकों के बीच अटकलों का बाजार गर्म कर दिया। अब हर किसी के मन में यही सवाल था कि क्या दर्शकों का पसंदीदा शो एक और सीजन के साथ वापसी करेगा या नहीं?

 
View this post on Instagram
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें