Get App

Suryaa Postponed: डॉक्टरों के चित्रण को लेकर विवाद और CBFC की देरी के चलते टली सनी देओल की 'सूर्या', मेकर्स बदलाव करने को नहीं तैयार

Suryaa Postponed: निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को तब तक रोके रखने का फैसला किया है, जब तक कि फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से प्रमाणन नहीं मिल जाता।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 5:53 PM
Suryaa Postponed: डॉक्टरों के चित्रण को लेकर विवाद और CBFC की देरी के चलते टली सनी देओल की 'सूर्या', मेकर्स बदलाव करने को नहीं तैयार
फिल्म निर्माताओं ने यह भी स्पष्ट किया है कि 'सूर्या' का उद्देश्य चिकित्सा पेशे को नकारात्मक रूप में दिखाना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म पूरे चिकित्सा समुदाय के बारे में कोई सामान्य टिप्पणी करने के बजाय, कुछ व्यक्तियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार, शोषण और सुनियोजित कदाचार पर केंद्रित है।

Suryaa Postponed: सनी देओल की आने वाली फिल्म 'सूर्या अंत से आरंभ तक' को टाल दिया गया है। अब यह फिल्म तय तारीख 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। फिल्म के निर्माताओं ने फैसला किया है कि जब तक फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता, तब तक इसे रिलीज नहीं किया जाएगा। यह कदम तब उठाया गया है जब मेडिकल फील्ड के कुछ लोगों ने फिल्म में डॉक्टरों को दिखाए जाने के तरीके पर आपत्ति जताई है। वहीं दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली एक और जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इसी तरह की एक और याचिका पर पहले से ही एक दूसरी बेंच सुनवाई कर रही है।

सनी देओल की 'सूर्या' टली

'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज टलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि 'सूर्या अंत से आरंभ तक' उसी रूप में रिलीज हो, जैसा उन्होंने इसे बनाने के बारे में सोचा था। उन्होंने मीडिया और मेडिकल बिरादरी के लोगों से अपील की है कि वे फिल्म के टीजर या प्रोमो क्लिप्स के आधार पर कोई राय बनाने से पहले पूरी फिल्म देखें।

एक आधिकारिक बयान में फिल्म की टीम ने बताया कि रिलीज को इसलिए आगे बढ़ाया गया है क्योंकि फिल्म का सर्टिफिकेशन प्रोसेस अभी पूरा नहीं हुआ है। जरूरी मंजूरी मिलने के बाद नई तारीख की घोषणा की जाएगी। निर्माताओं ने प्रोमो में दिखाए गए कुछ दृश्यों की आलोचना पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी और इसके मकसद को लेकर लोग तब राय बना रहे हैं, जब उन्होंने पूरी फिल्म देखी ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ सेकंड के फुटेज से दर्शकों को किरदारों, पूरी कहानी या फिल्म के असल मैसेज के बारे में सही समझ नहीं मिल सकती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें