IMD Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव तेजी से मजबूत हो रहा है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार शाम तक ये चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। वहीं 17 नवंबर तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की भी आशंका है। वहीं तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हवा की स्पीड 145 तक भी पहुंच सकती है। आपको बता दें पिछले 3 हफ्तों में बंगाल की खाड़ी में बनने वाला ये तीसरा तूफान हो सकता है। इस तूफान को 'अकवान' का नाम दिया गया है। आइए जानते हैं ये साइक्लोन कब तक आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकते हैं।
