Get App

सुकमा में कई साल तक नक्सलियों से लड़ी CRPF की 1000 से ज्यादा जवानों की बटालियन अब मणिपुर क्यों भेजी गई?

छत्तीसगढ़ के सुकमा से 1000 से ज्यादा जवानों वाली CRPF की पूरी बटालियन हटाकर मणिपुर भेजी जा रही है। नक्सलवाद खत्म होने की घोषणा के बाद यह पहला ऐसा फैसला है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा से तीन और बटालियन हटाने का प्रस्ताव भी है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 4:14 PM
सुकमा में कई साल तक नक्सलियों से लड़ी CRPF की 1000 से ज्यादा जवानों की बटालियन अब मणिपुर क्यों भेजी गई?
दिल्ली स्थित सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से बटालियनों को हटाने का यह कदम इस बात का भी संकेत है कि वहां हालात में सुधार हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित रहे सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 1000 से ज्यादा जवानों वाली एक पूरी बटालियन को हटा लिया गया है। इस बटालियन को अब मणिपुर में तैनात किया जाएगा, जहां मई 2023 से जातीय हिंसा का दौर जारी है। केंद्र सरकार की ओर से मार्च में देश में नक्सलवाद खत्म होने की घोषणा के बाद यह पहला मौका है जब किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की पूरी बटालियन को नक्सल विरोधी अभियान वाले क्षेत्र से हटाया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह बटालियन छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में स्थित सुकमा में तैनात थी। यह इलाका कभी माओवादियों का बड़ा गढ़ माना जाता था। बटालियन पिछले कई वर्षों से यहां वामपंथी उग्रवाद (लेफ्ट विंग एक्स्ट्रीमिज्म) के खिलाफ अभियान चला रही थी। मार्च में नक्सलवाद खत्म होने की घोषणा के बाद इसकी जिम्मेदारी बदल गई थी। इसके जवान इलाके में बारूदी सुरंगों और विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय करने जैसे कामों में जुटे थे।

मणिपुर में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ाना चाहती है CRPF

दिल्ली में तैनात एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि CRPF मुख्यालय ने छत्तीसगढ़ से एक जनरल ड्यूटी बटालियन को हटाकर मणिपुर भेजने का आदेश दिया है। अधिकारी के मुताबिक राज्य में तीन साल से अधिक समय से जातीय हिंसा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में CRPF वहां अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है ताकि जारी हिंसा पर काबू पाने में मदद मिल सके। अधिकारी ने इस कदम को नक्सल विरोधी अभियान वाले क्षेत्र से किसी अर्धसैनिक बल की पहली पूरी बटालियन की वापसी बताया है। इससे पहले भी अलग-अलग आंतरिक सुरक्षा जिम्मेदारियों के लिए सुरक्षा बलों की कुछ कंपनियों को अस्थायी तौर पर दूसरी जगह भेजा जाता रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, अमरनाथ यात्रा और दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान ऐसा किया गया था। हालांकि वे किसी पूरी बटालियन को नक्सल अभियान वाले क्षेत्र से हटाने के मामले नहीं थे।

मणिपुर में पहले भी भेजी जा चुकी हैं CRPF की CoBRA बटालियन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें