Get App

Market View : निफ्टी के लिए 25300-25400 के आसपास कड़ा रेजिस्टेंस, यह दीवार टूटने पर आएगी जोरदार तेजी

Market View :वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए अर्थशास्त्रियों के साथ पहली परामर्श बैठक की। चर्चा में मुख्य रूप से सरकारी खर्च, राजकोषीय घाटे, टैक्सेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्च पर फोकस रहने की उम्मीद है। बाजार सरकार की खर्च योजनाओं से जुड़े संकेतों पर नजर रखेगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 5:23 PM
Market View : निफ्टी के लिए 25300-25400 के आसपास कड़ा रेजिस्टेंस, यह दीवार टूटने पर आएगी जोरदार तेजी
Market Outlook : निफ्टी को 25300-25400 के स्तरों के आसपास कड़ा रेजिस्टेंस मिल रहा है। अगर निफ्टी इस दायरे के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो बाजार में फिर से खरीदारी देखने को मिल सकती है

Market View : भारतीय इक्विटी मार्केट आज तेजी लेकर बंद हुए। सेंसेक्स 512 अंक बढ़कर लगभग 82,104 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 147 अंक की बढ़त के साथ 25,291 पर बंद हुआ। बैंकिंग और FMCG शेयरों में खरीदारी से बाजार को शुक्रवार की गिरावट से उबरने में मदद मिली। मैक्स हेल्थकेयर, ITC और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहे। मैक्स हेल्थकेयर, एस्टर DM और फोर्टिस जैसे हॉस्पिटल शेयरों में 7% तक की तेजी आई। दूसरी ओर, Q2 नतीजों के बाद टाटा मोटर्स PV के शेयरों में 9% की गिरावट आई, जबकि पतंजलि फूड्स के शेयरों में 4% की गिरावट देखी गई।

यस बैंक के शेयरों में 2% की तेजी आई, क्योंकि RBI ने यस बैंक के 8,415 करोड़ रुपये के AT1 बॉन्ड को राइट-ऑफ करने के मामले में 15 अक्टूबर के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रिव्यू की अपील की है। यस बैंक ने भी एक रिव्यू पिटीशन दायर की है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए अर्थशास्त्रियों के साथ पहली परामर्श बैठक की। चर्चा में मुख्य रूप से सरकारी खर्च, राजकोषीय घाटे, टैक्सेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्च पर फोकस रहने की उम्मीद है। बाजार सरकार की खर्च योजनाओं से जुड़े संकेतों पर नजर रखेगा।

बाजार की आगे की बढ़त रह सकती है सीमित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें