Market outlook: निफ्टी 25000 के ऊपर हुआ बंद, जानिए 2 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market news : ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी, मीडिया, टेलीकॉम, पीएसयू बैंक और रियल्टी में 0.5-2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर और एनर्जी में खरीदारी देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजारों ने अगस्त महीने की शुरुआत 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर जाकर मजबूती के साथ की। लेकिन, आरएसआई में निगेटिव डाइवर्जेंस के कारण इंडेक्स पर ऊपर से दबाव आया

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 4:37 PM
Story continues below Advertisement
Market today : कैपिटल गुड्स और रियल्टी में मुनाफावसूली के साथ-साथ ऑटो सेक्टर पर भी दबाव दिखा। मासिक ऑटो बिक्री के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे है

Stock market : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 1 अगस्त को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 126.21 अंक या 0.15 फीसदी बढ़कर 81,867.55 पर और निफ्टी 59.70 अंक या 0.24 फीसदी बढ़कर 25,010.90 पर बंद हुआ। आज लगभग 1237 शेयरों में तेजी आई, 2181 शेयरों में गिरावट आई और 78 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्प, श्रीराम फाइनेंस, डॉ रेड्डीज लैब्स और ओएनजीसी निफ्टी टॉप गेनर शेयरों में शामिल रहे। जबकि एमएंडएम, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और एसबीआई में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी, मीडिया, टेलीकॉम, पीएसयू बैंक और रियल्टी में 0.5-2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर और एनर्जी में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी लगभग 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

2 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि भारतीय शेयर बाजारों ने अगस्त महीने की शुरुआत 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर जाकर मजबूती के साथ की। लेकिन, आरएसआई में निगेटिव डाइवर्जेंस के कारण इंडेक्स पर ऊपर से दबाव आया और ये 59.75 अंकों की बढ़त के साथ 25,010.90 के स्तर पर बंद हुआ। एनर्जी इंडेक्स में आज सबसे ज्यादा तेजी रही जबकि मीडिया और रियल्टी में सबसे अधिक गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से कमजोर प्रदर्शन किया। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.85 फीसदी और 0.98 फीसदी की गिरावट आई।

आदित्य गग्गर ने आगे कहा कि निफ्टी ने एक स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो अनिर्णय की स्थिति को दर्शाता है। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 24,930 पर सपोर्ट दिख रहा है। जबकि ऊपर की तरफ इसके लिए 25,100 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि फेड चेयर ने संकेत दिया है कि महंगाई के दबाव में कमी के चलते सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में कटौती पर विचार किया जा सकता है। इसके चलते ग्लोबल बाजार में तेजी आई जिसका असर भारत पर भी देखने को मिला। जिसके चलते आज बेंचमार्क इंडेक्सों में सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली। हालांकि, मध्य पूर्व में बढ़ते जियो पोलिटिकल तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त हुई। इसकी वजह से मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स निगेटिव रुझान के साथ बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो कैपिटल गुड्स और रियल्टी में मुनाफावसूली के साथ-साथ ऑटो सेक्टर पर भी दबाव दिखा। मासिक ऑटो बिक्री के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे हैं। इसका असर ऑटो शेयरों पर दिखा।

Multibagger Stock Picks: अगले 6-12 महीनों में होगी बंपर कमाई, केमिकल और मेटल सेक्टर करेंगे अगुवाई

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी ने आज बढ़ के साथ खुला और दिन भर कंसोलीडेट होते हुए 60 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट निफ्टी ऊपर की ओर एक साइडवेज कंसोलीडेशन से बाहर निकल गया है। यह ब्रेकआउट एक हल्के विराम के बाद फिर से ऊपर की ओर बढ़ने का संकेत दे रहा है। हमें उम्मीद है कि शॉर्ट टर्म में ये रैली 25,330 - 25,530 की ओर जारी रहेगी। निफ्टी के लिए अब 24,850 - 24,800 पर सपोर्ट दिख रहा है। डेली और ऑवरली इंडीकेटर के बीच डाइवर्जेंस एक कंसोलीडेशन की ओर ले जा सकता है, हालांकि प्राइस एक्शन एक ब्रेकआउट का दे रहा है। ऐसे में हम प्राइस एक्शन को ज्यादा महत्व देंगे और निफ्टी पर अपना पॉजिटिव नजरिया कायम रखेंगे।

बैंक निफ्टी में आज रेंजबाउंड प्राइस एक्शन देखने को मिला। कंसोलीडेशन ने एक सिमिट्रिकल ट्राइएंगल पैटर्न का रूप ले लिया है। अब एक रेंज ब्रेकआउट आगे के रुझान को तय करेगा। बैंक निफ्टी के आगे रेंजबाउंड रहने की उम्मीद है। इसके के लिए कंसोलीडेशन की रेंज 51,300 - 52,000 रहने की संभावना है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।