Get App

Market outlook: निफ्टी 25000 के ऊपर हुआ बंद, जानिए 2 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market news : ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी, मीडिया, टेलीकॉम, पीएसयू बैंक और रियल्टी में 0.5-2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर और एनर्जी में खरीदारी देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजारों ने अगस्त महीने की शुरुआत 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर जाकर मजबूती के साथ की। लेकिन, आरएसआई में निगेटिव डाइवर्जेंस के कारण इंडेक्स पर ऊपर से दबाव आया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 4:37 PM
Market outlook: निफ्टी 25000 के ऊपर हुआ बंद, जानिए 2 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market today : कैपिटल गुड्स और रियल्टी में मुनाफावसूली के साथ-साथ ऑटो सेक्टर पर भी दबाव दिखा। मासिक ऑटो बिक्री के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे है

Stock market : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 1 अगस्त को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 126.21 अंक या 0.15 फीसदी बढ़कर 81,867.55 पर और निफ्टी 59.70 अंक या 0.24 फीसदी बढ़कर 25,010.90 पर बंद हुआ। आज लगभग 1237 शेयरों में तेजी आई, 2181 शेयरों में गिरावट आई और 78 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्प, श्रीराम फाइनेंस, डॉ रेड्डीज लैब्स और ओएनजीसी निफ्टी टॉप गेनर शेयरों में शामिल रहे। जबकि एमएंडएम, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और एसबीआई में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी, मीडिया, टेलीकॉम, पीएसयू बैंक और रियल्टी में 0.5-2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर और एनर्जी में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी लगभग 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

2 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि भारतीय शेयर बाजारों ने अगस्त महीने की शुरुआत 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर जाकर मजबूती के साथ की। लेकिन, आरएसआई में निगेटिव डाइवर्जेंस के कारण इंडेक्स पर ऊपर से दबाव आया और ये 59.75 अंकों की बढ़त के साथ 25,010.90 के स्तर पर बंद हुआ। एनर्जी इंडेक्स में आज सबसे ज्यादा तेजी रही जबकि मीडिया और रियल्टी में सबसे अधिक गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से कमजोर प्रदर्शन किया। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.85 फीसदी और 0.98 फीसदी की गिरावट आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें