Market outlook : निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई पर हुआ बंद, जानिए 5 दिसंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

market today : आज के कारोबार में तेजड़ियों ने अपना मजबूत दबदबा दिखाया और शुरुआत से ही इंडेक्स ऊपर चढ़ता रहा। कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 418.90 अंकों की बढ़त के साथ 20,686.80 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। मीडिया और फार्मा को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें भी बैंकिंग और एनर्जी में सबसे ज्यादा तेजी रही

अपडेटेड Dec 04, 2023 पर 9:12 PM
Story continues below Advertisement
Market Outlook : अब बाजार में टाइम या प्राइस करेक्शन देखने को मिल सकता है। ऐसे में केवल गिरावट पर ही बाजार में एंट्री करनी चाहिए

Stock market : आज 4 दिसंबर को बेंचमार्क इंडेक्स नए रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए हैं। निफ्टी 20,650 के ऊपर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में संसेक्स 1383.93 अंक यानी 2.05 फीसदी की बढ़त के साथ 68,865.12 पर और निफ्टी 418.9 अंक यानी 2.07 फीसदी की बढ़त के साथ 20,686.80 के स्तर पर बंद हुआ है। आयशर मोटर्स, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, बीपीसीएल और आईसीआईसीआई बैंक निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि एचडीएफसी लाइफ, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, विप्रो, सन फार्मा और टाइटन कंपनी निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। निफ्टी फार्मा और मीडिया को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। ब्रॉडर इंडेक्स में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में भी करीब 1 फीसदी की बढ़त हुई है। इन इंडेक्सों ने भी रिकॉर्ड हाई हिट किया है।

5 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज के कारोबार में तेजड़ियों ने अपना मजबूत दबदबा दिखाया और शुरुआत से ही इंडेक्स ऊपर चढ़ता रहा। कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 418.90 अंकों की बढ़त के साथ 20,686.80 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। मीडिया और फार्मा को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें भी बैंकिंग और एनर्जी में सबसे ज्यादा तेजी रही। मिड और स्मॉलकैप सूचकांक आज अंडरपरफॉर्म करते दिखे क्योंकि खरीदारी केवल इंडेक्स आधारित शेयरों में देखने को मिली।


डेली चार्ट पर, निफ्टी ने एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया है। ये एक मजबूत अपट्रेंड का संकेत है, जबकि निचली समय सीमा यानी आवर्ली चार्ट पर काफी ज्यादा ओवरबॉट स्थिति देखने को मिल रही है। अब बाजार में टाइम या प्राइस करेक्शन देखने को मिल सकता है। ऐसे में केवल गिरावट पर ही बाजार में एंट्री करनी चाहिए।

निफ्टी केवल 27 कारोबारी सत्रों में 10% भागा, ओवरबॉट जोन में RSI,अब क्या हो निवेश रणनीति?

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि हफ्ते की शुरुआत में बाज़ार में आतिशबाजी देखने को मिली। मौजूदा तेजी के रुझान को जारी रखते हुए आज 2 फीसदी की बढ़त हुई। बैंकिंग पैक इस तेजी को लीड कर रहा है जबकि दूसरे सेक्टर सहायक भूमिका निभा रहे हैं। ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में भी यही ट्रेंड जारी रह सकता है। इसके अलावा, ग्लोबल मार्केट से भी संकेत अनुकूल हैं। जिससे ट्रेडर्स को और राहत मिल रही है। लेकिन इतनी तेजी के बाद निफ्टी 20,750 के आसपास राहत की सांस ले सकता है। उम्मीद है कि किसी गिरावट की स्थिति में निफ्टी के लिए 20,300-20,400 के आसपास सपोर्ट होगा। ऐसे में ट्रेंड के साथ बने रहने की सलाह होगी। निफ्टी में किसी गिरावट या कंसोलीडेशन को खरीदारी के अवसर के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह होगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।