Market Outlook : सेंसेक्स-निफ्टी आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। 21 अगस्त को सभी सेक्टरों में हुई खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 267.43 अंक या 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 65216.09 पर और निफ्टी 83.40 अंक या 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 19393.60 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबारी सत्र में लगभग 2060 शेयर बढ़े हैं। जबकि 1558 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 167 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। दिग्गजों के साथ छोटे-मझोले शेयरों में भी आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। जिसके चलते बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1 फीसदी का इजाफा हुआ।
